15 august 2022 speech in hindi

  1. 15 अगस्त पर 10 लाइन का भाषण हिन्दी में
  2. Independence Day Speech In Hindi 2023 : 15 अगस्त पर जोशभरा भाषण
  3. [Top 20+] 15 August 2022 Speech, Wishes in Hindi
  4. Independence Day Speech : short Independence Day Speech 15 August speech for kids school students
  5. Top 3 Speech in Hindi on 15 August 2022
  6. 15 अगस्त 2022 पर भाषण
  7. 15 अगस्त पर भाषण 2022: 15 August Speech in Hindi
  8. 15 August 2022 Independence Day Speech, History, Essay in Hindi
  9. Independence Day 2022 Live


Download: 15 august 2022 speech in hindi
Size: 23.61 MB

15 अगस्त पर 10 लाइन का भाषण हिन्दी में

इस साल 2022 मे हम सभी भारतीय आजादी का 75वा साल बड़े धूमधाम से मना रहे है, जिसे इस साल के 15 अगस्त के पर्व को आजादी के अमृत महोत्सव के नाम से मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य स्लोगन हर घर तिरंगा है, तो आइए इस आजादी के इस अमृत महोत्सव के लिये 15 अगस्त पर 10 लाइन का भाषण हिन्दी में बता रहे है, जिसे आप आजादी के मौके पर 15 August 10 Line Speech in Hindi को लोगो के बीच शेयर कर सकते है, और 15 अगस्त के दिन इस दस लाइन के भाषण के सुना सकते है। तो चलिये अब पंद्रह अगस्त के लिए इस भाषण को जानते है॰ • हमारा देश अंग्रेज़ो से 15 अगस्त सन 1947 को आजाद हुआ था, जिसे हम सभी भारतीय इस दिन स्वतन्त्रता दिवस के रूप मे मनाते है। • भारत की आजादी को दिलाने मे अनेक वीरों ने अपने प्राणो का देश के लिए कुर्बान कर दिया था, • इस आजादी को पाने के लिए भारत को लगभग अंग्रेज़ो की 200 वर्षो तक की गुलामी करना पड़ा था। • जिनमे शहीद भगत, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चन्द्र बोस जैसे अनेक देशभक्तो का नाम आता है, जिन्होने इस आजादी को पाने के लिए अपने प्राणो की आहुति लगा दी। • ये सभी शहीद देशभक्त आज भी हर भारतीय को देशभक्ति की प्रेरणा देते है। • जिस कारण से आज के समय मे हमारी आजादी की अहमियत और भी बढ़ जाती है, • जिस कारण हर साल 15 अगस्त के दिन राष्ट्रीय पर्व को रूप मे बड़े ही जोश के साथ मनाया जाता है। • भारत को आजाद होने के 75 साल बाद भी हम सभी भारतीय का कर्तव्य बनता है, देश की अखंडता, एकता को बनाये रखने मे अपना योगदान दे। • हम सभी भारतीयो का यह फर्ज बनता है, अपने वतन की रखवाली करने वाले जाबांज सैनिको का मनोबल बढ़ाते रहे। • आजादी के महोत्सव मे हम सभी भारतीय भाग ले और पूरी दुनिया भारतीय एकता के ताकत को दिखाये। जय हिन्द जय भारत | वंदे मा...

Independence Day Speech In Hindi 2023 : 15 अगस्त पर जोशभरा भाषण

15 अगस्त 2023 को भारत की आजादी के 76 वर्ष पूरे हो जाएंगे. साल 2023 में भारत 76 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इसी दिन भारतीय लोगों को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी. यह दिन आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानीियों को याद करने का दिन है. 15 अगस्त के दिन स्कूल, कॉलेज जैसी शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. स्वतंत्रता दिवस में मौके पर यदि आप भी स्कूल या कॉलेज में अपने विचार व्यक्त करना चाहते हैं. यदि आप स्वतंत्रता दिवस पर भाषण की तैयारी करना चाहते हैं तो आप हमारा यह लेख 15 august speech in hindi काे पढ़कर आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. 15 अगस्त स्पीच इन हिंदी फॉर स्कूल ( Table of Contents • • • • • • • • • आदरणीय अतिथिगण, आदरणीय प्रधानाचार्यजी, यहां उपस्थित सभी अध्यापकगण, अभिभावक और मेरे प्यारे दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि, आज हम यहां पर आजादी के 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के उपलक्ष में एकत्रित हुए है. सबसे पहले मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ/देती हूँ. 15 अगस्त स्वतंत्र भारत का राष्ट्रीय पर्व है. भारत देश वर्ष 1857- वर्ष 1947 तक स्वतंत्रता संग्राम लड़ने के पश्चात ही ब्रिटिश आक्रांताओं से 15 अगस्त वर्ष 1947 को मुक्त हुआ और एक स्वतंत्र राष्ट्र बना. इस दिन को भारतवासी “ स्वतंत्रता दिवस पर बेहतरीन और सरल भाषण स्वतंत्रता संग्राम का आरंभ तब से हुआ जब मंगल पांडे नामक क्रांतिकारी को ब्रिटिश हुकूमत के अंग्रेज अधिकारी ने गोली मारी थी. इसी से नाराज सम्पूर्ण भारत देशवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई. दोस्तों बता दूं कि, हमें और हमारे देश को ब्रिटिशों से यह आजाद...

[Top 20+] 15 August 2022 Speech, Wishes in Hindi

15 August 2022 (Happy Independance Day): आज क्यूँ देश भक्ति राष्ट्र के दो पर्वो में सिमट कर रही गयी हैं ? ऐसे तो कोई देश के लिए नही सोचता बस अगस्त और जनवरी में ही क्यूँ खून उबलता हैं. हम सभी को इस पर विचार करना चाहिए. आज स्वतंत्रता के लिए नहीं अपितु देश के भीतर आतंकवाद एवम भ्रष्ट्राचार के लिए लड़ना हैं और मुखोटा पहने अपनों के खिलाफ लड़ना हैं. यह लड़ाई और भी ज्यादा गंभीर हैं क्यूंकि इसमें कौन अपना हैं कौन पराया यह समझना मुश्किल हैं.आज की सदी में देश को देशभक्त की ज्यादा जरुरत हैं क्यूंकि आज दुश्मन अंग्रेज नहीं, नाही सीमा पर इतना खतरा हैं जितना भ्रष्ट्राचारियों से देश को हैं.आज सिपाही को नहीं आम नागरिक को देश की हिफाजत करनी हैं. 16 FAQs भारतीय स्वतंत्रता दिवस का इतिहास (15 August 1947 Ka Itihas) प्रारंभ में जब भारत बहुत ही पिछड़ा हुआ देश था तब 400 वर्ष पहले ईस्ट इंडिया कंपनी जो अंग्रेजों द्वारा बनाई गई थी, भारत में व्यापार करने के लिए आई। उन दिनों पाकिस्तान और बांग्लादेश भी भारत देश से अलग नहीं था। भारत देश पिछड़ा होने के साथ-साथ बहुत गरीब भी था जिसके चलते अंग्रेजों ने अपना व्यापार यहां पर शुरू किया और गरीबों को मजदूर बनाना शुरु कर दिया। गरीबों पर अत्याचार करना धीरे-धीरे उनकी आदत बन गई और उनका फायदा उठाकर उन्हें पैसा उधार देकर उन्हें कर्ज में दबा दिया करते थे। बेचारे गरीब लोग उनसे पैसा देने के बाद जब पैसा चुका नहीं पाते थे, तो अंग्रेजों के गुलाम बनते चले गए। देश में बहुत से राजा थे उस समय उनकी भी अंग्रेजों ने धन दौलत से मदद की और उनको अपने अधीन कर लिया कुछ राजा जिन्होंने अधीन होने से मना कर दिया उन पर आक्रमण करके उन राजाओं को अपने अधीन करते चले गए। कुछ समय के अंतराल में ही पूरे...

Independence Day Speech : short Independence Day Speech 15 August speech for kids school students

Independence Day Speech : देश आजादी की सालगिरह के जश्न में डूबा हुआ है। भारत को आजादी मिले 75 बरस पूरे हो गए हैं। इस खास अवसर को भारत सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मना रही है। साल में देश के तीन राष्ट्रीय पर्व होते हैं- गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस और 2 अक्टूबर गांधी जयंती। स्वंतत्रता दिवस भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इस पर्व को देशभक्ति से और ज्यादा ओतप्रोत करने के लिए भारत सरकार हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इसके तहत देशभर में हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना है। हर वर्ष आजादी की सालगिरह पर स्कूलों, कॉलेजों, दफ्तरों आदि में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है जहां देशभक्ति के गीत बजाए जाते हैं और लोग भाषण देते हैं। यहां हम आपको एक छोटे, सरल और दमदार स्वतंत्रता दिवस भाषण का उदाहरण दे रहे हैं- आदरणीय प्रिंसिपल सर/मैडम, अतिथिगण, सभी शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों आज हम भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार स्वतंत्र दिवस मना रहे हैं। हमारे देश को आजादी मिले 75 साल पूरे हो गए हैं। 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को 200 वर्षों के ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली थी, इसलिए तब से हम हर साल 15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाते आ रहे हैं। यह भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व है। यह दिन सिर्फ आजादी की सालगिरह का जश्न मनाने का दिन नहीं है बल्कि यह दिन इस पर भी गर्व करने का है कि आज हर भारतीय नागरिक को देश में पूरी आजादी के साथ जीवन जीने का अधिकार है। भारतीय संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार दिए हैं। इन्हीं अधिकारों ने हर भारतीय नागरिक को देश और समाज में सम्मान व आजादी के साथ जीने के लिए समर्थ बनाया है। Independence Day Poster Drawing ideas ...

Top 3 Speech in Hindi on 15 August 2022

दोस्तों अब 15 अगस्त ज्यादा दूर नहीं रहा है इस दिन हमारे महान भारत को आजादी मिली थी और आजादी के इस जश्न में हम सभी स्कूल कॉलेज में भाषण देते है। जो हमारे लिए गर्व की बात है की हम अपने देश के लिए कुछ दो बाते बोल पाए। मित्रो में आप सभी से निवेदन करता हूँ की आप भी अपने स्कूल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाषण जरूर दे। इसलिए आज हमने आप सभी के लिए Speech in Hindi on 15 August पर आर्टिकल पेश किया है। ऐसे तो हमने पहले भी 15 August Poem in Hindi 2022 पर लेख लिख चुके है लेकिन काफी बच्चो के कमेंट आये थे 15 अगस्त भाषण पोस्ट करने के लिए इसलिए आज हम आप सभी के समक्ष लाये है मित्रो भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, देश भर के भाषण लेखक उत्तेजक भाषण लेकर आ रहे हैं जो भारत की स्वतंत्रता और देशभक्ति का जश्न मनाएंगे। जबकि कुछ पेशेवर अच्छी तरह से तैयार किए गए भाषणों का उपयोग कर रहे हैं, कई छात्रों और अन्य शौकीनों को अपने दम पर कुछ हलचल करने में मुश्किल हो सकती है। इसीलिए हमने स्वतंत्रता दिवस के लिए कुछ सरल भाषण संकलित किए हैं जो आपको सभी उत्सवों में भाग लेने में मदद करेंगे! Speech in Hindi on 15 August – 15 अगस्त पर भाषण हिन्दी में 2022 15 August Speech in Hindi – स्वतंत्रता दिवस पर जोशीले भाषण आज भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं कुछ शब्द कहना चाहूंगा। सबसे पहले मैं आज सभी भारतीयों को स्वतंत्र होने के लिए बधाई देना चाहता हूं। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और कड़ी मेहनत के कारण ही हम आज इस स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं। मैं सभी भारतीयों से यह भी अनुरोध करना चाहूंगा कि इस स्वतंत्रता का बुद्धिमानी से उपयोग करें और इसे हल्के में न लें। हमें हमेशा याद रखना ...

15 अगस्त 2022 पर भाषण

Table of Contents • • • • • • भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर छोटे तथा बड़े भाषण (Short and Long speech on Independence Day in Hindi) भाषण 1 (300 शब्द) 15 अगस्त 2022 यानी आज जब हम आजादी के इस पवित्र दिवस को मना रहे हैं, तब देश की आजादी के लिए जिन्‍होंने अपना जीवन दे दिया, जिन्‍होंने अपनी जवानी दे दी, जिन्‍होंने जवानी जेलों में काट दी, जिन्‍होंने फांसी के फंदे को चूम लिया, जिन्‍होंने सत्‍याग्रह के माध्‍यम से आजादी के बिगुल में अहिंसा के स्‍वर भर दिए। मैं आज देश के आजादी के उन सभी बलिदानियों को, त्‍यागी-तपस्वियों को आदरपूर्वक नमन करता हूं। मैं आज आजाद भारत के विकास के लिए, शांति के लिए, समृद्धि के लिए जनसामान्‍य की आशाओं-आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए जिन-जिन लोगों ने योगदान किया है, आज मैं उनको भी दिल से नमन करता हूं। मैं स्‍पष्‍ट मानता हूं, व्‍यवस्‍थाओं में बदलाव होना चाहिए, लेकिन साथ-साथ सामाजिक जीवन में भी बदलाव होना चाहिए। उसके साथ-साथ व्‍यवस्‍थाओं को चलाने वाले लोगों के दिल-दिमाग में भी बदलाव बहुत अनिवार्य होता है। तभी जाकर हम इच्छित परिणामों को प्राप्‍त कर सकते हैं। आजादी के 75 साल बाद बाबा साहेब अम्‍बेडकर के सपने और गुरू नानक देव जी की शिक्षा को ले करके हम आगे बढ़ें और एक उत्‍तम समाज का निर्माण करें। मेरे प्‍यारे भाइयो-बहनो हम जानते हैं कि हमारे लक्ष्‍य हिमालय जितने ही ऊंचे हैं, हमारे सपने अनगिनत असंख्‍य तारों से भी ज्‍यादा हैं लेकिन हम ये भी जानते हैं कि हमारे हौसलों के उड़ान के आगे आसमान भी कुछ नहीं है। आइए हम सब मिल कर संकल्‍प लें कि हमारा सामर्थ्‍य हिन्‍द महासागर जितना अथाह हो, हमारी कोशिशें गंगा की धारा जितनी पव‍ित्र हो और सबसे बड़ी बात हमारे मूल्‍यों के पीछे हजारों ...

15 अगस्त पर भाषण 2022: 15 August Speech in Hindi

इसे पढ़ें संविधान क्या है? भारतीय गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) क्यों मनाया जाता है? वाला लेख पढ़ सकते हो। आज इस देशभक्ति लेख में, मैं आपके साथ स्वतंत्रता दिवस पर हिंदी भाषण प्रस्तुत करने जा रहा हूँ जिसको आप अपने विद्यालय और कॉलेज में सभी के सम्मुख बोल सके। तो आइए, मेरे प्रिय मित्रों! आपका ज्यादा समय नष्ट न करते हुए Independence Day Speech in Hindi को पढ़ना शुरू करते हैं। नोट: आपसे नर्म निवेदन है कि अगर आपको जैसा कि हम सभी को ज्ञात है 15 अगस्त हम सभी भारतीयों के लिए एक खास दिवस है क्योंकि 200 वर्षों से भी अधिक सालों बाद भारत को इसी दिन वर्ष 1947 को आजादी मिली थी। आजादी की लड़ाई में अनेक महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया। देश के लिए उनके द्वारा किए गए त्याग बलिदान को आने वाली सभी पीढ़ियों द्वारा याद किया जाएगा। इन महापुरुषों में सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, तात्या टोपे जैसे अनेक नाम शामिल हैं। आजादी के पहले देश में ब्रिटिशों द्वारा भारतीयों का खूब शोषण किया जाता था। ना चाहते हुए भी उनके द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करना अनिवार्य था और यदि कोई ऐसा नहीं करता था तो निर्ममता से उनको सजा दी जाती थी। विश्व के लिए एक आदर्श कहा जाने वाला हमारा देश भारत अंग्रेजों द्वारा बंदी बना लेने के बाद खोखला हो चुका था। अंग्रेजों ने हमारे देश की धन संपदा लूटने के साथ-साथ भारतीय लोगों की मानसिकता एवं यहां की सभी चीजों पर मनमाने ढंग से परिवर्तन करने का सोचा। अंग्रेजों के हमारे देश के प्रति इस क्रूर व्यवहार को कुछ महान लोग सह ना सके और उन्होंने भारत को आजाद करने कि कसम खा दी और आजादी की लड़ाई में उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया अपनी जान की बाजी भी लगा दी। अतः 15 अगस्त के इस...

15 August 2022 Independence Day Speech, History, Essay in Hindi

15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से मुक्त होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। 14 और 15 की मध्य रात्रि को कई विद्रोह के बाद भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुयी थी। हमे स्वतंत्र हुए आज पूरे 75 वर्ष हो गए हैं। हमारा भारत 200 वर्ष तक अंग्रेजों के अधीन था जिसके बाद हमारे देश में आजादी के लिए काफी लड़ाई लड़ी गयी। जिसमे बहुत से महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया और भारत को एक स्वतंत्र देश बनाया। इस वर्ष हम स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहें है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूरा देश हर वर्ष पूरे हर्ष और उल्लास के साथ इस दिन को राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाते है। और स्कूल, कॉलेज और भारत के सभी संस्थानों में तिरंगा फहराया जाता है। और इस दिन बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते है और हास्य, नाटक, भाषण, नृत्य, जैसे कार्यक्रम आयोजित करते हैं। 15 अगस्त 1947 को आजाद होने के बाद भारत ने एक विकास का लंबा सफर तय किया। उपनिवेशक शासन के दरम्यान भारत गरीबी, अशिक्षा, आर्थिक विषमता, अकाल और सांप्रदायिक हिंसा से जूझता रहा।अंग्रेजो के जाने के बाद भारत के सामने कई सारी समस्याएं खड़ी हुई। उसको आत्मनिर्भर बनने में रुकावट पैदा कर सकती थी। लेकिन नीति निर्माताओं की दूरदृष्टिता और प्रतिबद्धता ने इस बात को सच कर दिया। और भारत को दुनिया का एक विकसित और सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाया। Click Here to 15 August 2022 Independence Day Speech, History, Essay in English After Azadi १९४७ के बाद भारत का आर्थिक विकास के मामले में भारत को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। भारत उद्योगों के मामले में कई पिछड़ा था। भारत के लोगों की प्रति व्यक्ति आय ₹250 से कम थी। आर्थिक विकास की गति बहुत धीमी थी लगभग 80% लो...

Independence Day 2022 Live

PM Modi Speech Live in Hindi: भारत आज आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को लाल किले (Red Fort) से लगातार 9वीं बार लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सावरकर और नेहरू जी की लड़ाई में भाग लेने वाले कई और शख्सियत का भी जिक्र किया. इसके पहले सुबह पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. इस साल 15 अगस्त को होने वाला समारोह खास है क्योंकि यह भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हो रहा है और सरकार इस मौके पर कई कार्यक्रम शुरू कर सकती है. सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ समेत कई अभियान शुरू किए हैं. प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की बड़ी बातें…. पीएम मोदी ने कहा कि हमें कॉपरेटिव फेडरिज्म के साथ-साथ हमें आगे बढ़ने की जरूरत है. कुरीतियों पर समय रहते समाधान नहीं किए गए तो ये विकराल रूप ले सकते हैं. इनमें भ्रष्टाचार और भतीजावाद, परिवारवाद प्रमुख हैं. एक तरफ वे लोग हैं जिनके पास रहने के लिए जगह नहीं है, एक तरफ वो लोग हैं जिनको चोरी का माल रखने की जगह नहीं है. हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ना है. पीएम मोदी ने कहा कि 5 साल का बच्चा घर में विदेशी खिलौने से नहीं खेलने का संकल्प करता है तब आत्मनिर्भर भारत उसकी रगों में दौड़ता है. भारत मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है. हमें आत्मनिर्भर बनना है, हमें ऊर्जा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनना है. हमें सोलर, विंड एनर्जी का क्षेत्र हो, मिशन हाइड्रोजन, बायो फ्यूल, इलेक्ट्रिक वीइकल पर जाने की बात हो हमें आत्मनिर्भर बनना होगा. पीएम मोदी ने इस अवसर पर 5 प्रण लेने को कहा. इसमें पहला प्रण- अब दे...

Tags: 15 august 2022