अक्टूबर में नवरात्रि कब है 2022

  1. Shardiya Navratri 2022: 8 या 9 दिन, जानें नवरात्रि में इस बार कितने दिन रखे जाएंगे व्रत
  2. Ashadha Gupta Navratri 2023 dates ghatsthapana muhurat and Upay to get siddhis
  3. Shardiya Navratri 2022 Date: नवरात्रि का पूरा कैलेंडर, जानें शुभ मुहूर्त, घटस्थापना का समय व पूजा विधि
  4. Navratri 2022 Date In India Shardiya Navratri Kab Se Hai Know Ghatasthapana Muhurat
  5. Shardiya Navratri 2022 Date Shubh Muhurat Significance Do Not Do These Things In Maa Durga Will Angry
  6. maha navami 2022 october date: maha navami kab hai maa siddhidatri mantra and aarti
  7. Navratri Puja 2023 : घर में नवरात्रि मनाने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
  8. Dussehra Date 2022 When Is Dussehra On October 4 Or 5 Note Down The Exact Date Auspicious Time And Method Of Worship


Download: अक्टूबर में नवरात्रि कब है 2022
Size: 46.41 MB

Shardiya Navratri 2022: 8 या 9 दिन, जानें नवरात्रि में इस बार कितने दिन रखे जाएंगे व्रत

Shardiya Navratri 2022 date: नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा से जीवन का हर दुख, हर समस्या खत्म हो सकती है. शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 26 सितंबर से शुरू हो गए हैं. ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी लोग कन्फ्यूज हैं कि नवरात्रि में 8 दिन व्रत होंगे या 9 दिन. इससे लोगों के लिए ये तय कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वो अष्टमी और नवमी का पूजन किस दिन करेंगे. आइए इस बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं. कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि नवरात्रि 26 सितंबर से लेकर 05 अक्टूबर तक है, तो कुछ 04 अक्टूबर को नवरात्रि का समापन होने का दावा कर रहें. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नवरात्रि का पर्व 26 सितंबर से लेकर 04 अक्टूबर तक ही मनाया जाएगा. 04 अक्टूबर को महानवमी के साथ ही नवरात्रि का समापन हो जाएगा. नवरात्रि में कब है अष्टमी? नवरात्रि के आठवें दिन को अष्टमी कहा जाता है. इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की उपासना की जाती है. नवरात्रि में कई बार दिन घटने-बढ़ने की वजह से अष्टमी तिथि आगे पीछे हो जाती है. लेकिन इस बार अष्टमी तिथि 8वें दिन ही पड़ रही है, इसलिए महाष्टमी का व्रत 03 अक्टूबर को ही रखा जाएगा. कई घरों में लोग अष्टमी तिथि पर ही कन्या पूजन कर देते हैं. नवरात्रि महानवमी कब है? नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस बार महानवमी 04 अक्टूबर को मनाई जाएगी. नवमी तिथि पर कन्या पूजन के साथ ही शारदीय नवरात्रि 2022 का समापन हो जाएगा. इसके बाद 10वें दिन यानी 05 अक्टूबर को मां दुर्गा का विसर्जन किया जाएगा. नवरात्रि का पूरा कार्यक्रम 26 सितंबर 2022: पहला दिन- घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा 27 सितंबर 2022: दूसरा द...

Ashadha Gupta Navratri 2023 dates ghatsthapana muhurat and Upay to get siddhis

Ashadha Gupta Navratri 2023 dates ghatsthapana muhurat and Upay to get siddhis | Gupta Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि पर 10 महाविद्या की पूजा से मिलती है सिद्धि, इच्छापूर्ति के लिए नौ दिन करें ये अचूक उपाय | Hindi News, Religion UP Gupta Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि पर 10 महाविद्या की पूजा से मिलती है सिद्धि, इच्छापूर्ति के लिए नौ दिन करें ये अचूक उपाय Ashadha Gupta Navratri 2023 Upay: हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व होता है. शास्त्रों के अनुसार, साल भर में चार बार नवरात्रि होती है. इसमें दो प्रकट और दो गुप्त नवरात्रि होती है. चैत्र महीने में पड़ने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि और अश्विन माह की नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है. इसी तरह माघ और आषाढ़ माह में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है. यह नवरात्रि गुप्त साधना और विद्याओं की सिद्धि के लिए महत्वपूर्ण होती है. जातक 10 महाविद्याओं को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं. ऐसे में आइये जानते हैं इस बार आषाढ़ माह में नवरात्रि कब है? साथ ही इन नौ दिनों में किए जाने वाले उपायों के बारे में... कब है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023? इस साल आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि 19 जून से शुरू होगी, जो 28 जून खत्म होगी.घटस्थापना 19 जून को होगी. ज्योतिषों के मुताबिक, घटस्थापना मुहूर्त प्रतिपदा तिथि पर है. घटस्थापना मुहूर्त, द्वि-स्वभाव मिथुन लग्न के दौरान है. प्रतिपदा तिथि 18 जून को सुबह 10:06 बजे से शुरू होकर 19 जून 2023 सुबह 11:25 बजे समाप्त होगी. वहीं, मिथुन लग्न 19 जून को सुबह 05:23 बजे से शुरू होकर उसी दिन सुबह 07:27 बजे समाप्त हो जाएगा. गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की होती है पूजा गुप्त नवरात्रि...

Shardiya Navratri 2022 Date: नवरात्रि का पूरा कैलेंडर, जानें शुभ मुहूर्त, घटस्थापना का समय व पूजा विधि

Navratri 2022: नवरात्रि का शुभ मुहूर्त • आश्विन नवरात्रि सोमवार, सितम्बर 26, 2022 • प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 26, 2022 को सुबह 03 बजकर 23 मिनट से शुरू • प्रतिपदा तिथि समाप्त - सितम्बर 27, 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट पर समाप्त Navratri 2022 ghatsthapna: नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त • आश्विन घटस्थापना सोमवार, सितम्बर 26, 2022 को • घटस्थापना मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 28 मिनट से 08 बजकर 01 मिनट तक • घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त- शाम 12 बजकर 06 मिनट से शाम 12 बजकर 54 मिनट तक Kalash Puja Samagri: कलश पूजा की सामग्री कलश स्थापना के लिए कई सामग्री की जरूरत पड़ती है. इसमें मिट्टी का पात्र, लाल रंग का आसन, जौ, कलश के नीचे रखने के लिए मिट्टी, कलश, मौली, लौंग, कपूर, रोली, साबुत सुपारी, चावल, अशोका या आम के 5 पत्ते, नारियल, चुनरी, सिंदूर, फल-फूल, माता का श्रृंगार और फूलों की माला. कलश स्थापना की विधि • सबसे पहले उत्तर-पूर्व दिशा में मां की चौकी लगाएं. • उस पर लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाकर देवी मां की मूर्ति को विराजमान करें. • चुनरी में एक नारियल लपेटकर कलश के मुख पर मौली बांधे. • कलश में जल भरकर उसमें एक लौंग का जोड़ा, सुपारी हल्दी की गांठ, दूर्वा और रुपए का सिक्का डालें. • अब कलश में आम के पत्ते लगाकर उस पर नारियल रखें और फिर इस कलश को दुर्गा की प्रतिमा की दायीं ओर स्थापित करें. • कलश स्थापना पूर्ण होने के बाद देवी का आह्वान करें. Navratri Calendar: नवरात्रि तिथि • प्रतिपदा (मां शैलपुत्री): 26 सितम्बर 2022 • द्वितीया (मां ब्रह्मचारिणी): 27 सितम्बर 2022 • तृतीया (मां चंद्रघंटा): 28 सितम्बर 2022 • चतुर्थी (मां कुष्मांडा): 29 सितम्बर 2022 • पंचमी (मां स्कंदमाता): 30 सितम्बर 2022 • षष्ठी (म...

Navratri 2022 Date In India Shardiya Navratri Kab Se Hai Know Ghatasthapana Muhurat

Navratri 2022 Date: आश्विन मास की नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि (shardiya navratri 2022 ) कहा जाता है. नवरात्रि के 9 दिन में शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा (Maa Durga) की पूजा-अर्चना की जाती है. इस साल 2022 में शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होगी जो कि 05 अक्टूबर तक चलेगी. साल में चार नवरात्रि होती है जिसमें से 2 गुप्त और अन्य 2 प्रत्यक्ष नवरात्रि कहलाती है. शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. दसवें दिन नवरात्रि पूजन का कलश और प्रतिमा विसर्जन किया जाता है. आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और इसके जुड़ी खास बातें. शारदीय नवरात्रि आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. पंचांग के अनुसार, इस बार अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि का प्रांरभ 26 सितंबर 2022 को सुबह 3 बजकर 24 मिनट से होगा. वहीं प्रतिपदा तिथि की समाप्ति 27 सितंबर, 2022 को सुबह 3 बजकर 8 मिनट पर होगा. घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 19 मिनट तक है. इस दिन अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. नवरात्रि में किस दिन किन देवी की पूजा • 26 सितंबर 2022 - मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि • 27 सितंबर 2022- मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीय तिथि • 28 सितंबर 2022- मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि • 29 सितंबर 2022- मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि • 30 सितंबर 2022- मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि • 1 अक्टूबर 2022- मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि • 2 अक्टूबर 2022- मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि • 3 अक्टूबर 2022- मां महा...

Shardiya Navratri 2022 Date Shubh Muhurat Significance Do Not Do These Things In Maa Durga Will Angry

Shardiya Navratri 2022 Date, Shubh Muhurat and Significance: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है. नवरात्रि में मां दुर्गा के नव स्वरूपों की पूजा की जाती हैं. इससे मां दुर्गा भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी सारी कामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद प्रदान करती हैं. नवरात्रि के दौरान भक्तों को भूलकर भी ये काम नहीं करने चाहिए वरना मां नाराज हो जाती हैं. शारदीय नवरात्रि कब ? हिंदू पंचांग के मुताबिक, शारदीय नवरात्रि हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती हैं और दशमी तिथि को समाप्त होती है. इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से शुरू हो रही है. इसका समापन 5 अक्टूबर को है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा बड़े ही विधि-विधान से की जाती है. शारदीय नवरात्रि में न करें ये काम , मां दुर्गा हो सकती है नाराज कन्याओं का दिल न दुखाएं : हिंदू धर्म में कन्याओं को मां दुर्गा का रूप माना जाता है. इसलिए नवरात्रि में कन्या पूजन या कंजका पूजन का विधान है. नवरात्रि में किसी भी कन्या या महिला के प्रति बुरे विचार न लाएं, नहीं तो मां दुर्गा नाराज हो सकती हैं. नवरात्रि में घर को अकेला न छोड़े : यदि घर में नवरात्रि व्रत के कलश की स्थापना की है या अखंड ज्योति जला रखी है, तो नवरात्रि में घर को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए. इससे माता रानी नाराज हो सकती हैं. कलह या विवाद से रहें दूर : नवरात्रि के दौरान भक्तों को किसी भी प्रकार की कलह या विवाद से दूर रहना चाहिए, क्योंकि कलह या विवाद से व्रतधारी की आत्मा को दुख पहुंचता है. जिससे देवी मां नाराज हो सकती हैं. वैसे भी धार्मिक मान्यता है कि लड़ाई झगड़े वाले घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं. लहसुन प्याज का सेवन न करें: ...

maha navami 2022 october date: maha navami kab hai maa siddhidatri mantra and aarti

Maha Navami 2022 Date and Mantra: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इन नौ दिनों में मां अम्बे के 9 स्वरूपों को पूजा जाता है। इस साल 26 सितंबर से 4 अक्टूबर 2022 तक शारदीय नवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। वहीं महानवमी तिथि 4 अक्टूबर 2022 को पड़ रही है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा का विधान है। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा और ध्यान से सभी प्रकार की सिद्धियों की प्राप्ति होती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दुर्गा नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री के इस मंत्र का जाप और आरती करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है...

Navratri Puja 2023 : घर में नवरात्रि मनाने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हिंदूनवरात्रि का प्रमुख त्योहार है।नवरात्रि साल में दो बार मनाई जाती है। पहली नवरात्रि मार्च-अप्रैल के महीने में मनाई जाती है। इसे चैत्र नवरात्रि या वसंत नवरात्रि कहा जाता है। दूसरी नवरात्रि सितंबर-अक्टूबर के महीने में पड़ती है और इसे शरद नवरात्रि कहा जाता है। नौ दिनों तक चलने वालीनवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा की जाती है। यह देश में लगभग हर जगह पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाई जाती है। इस ब्लॉग में, हम शरद नवरात्रि पूजा मनाने की विधि (Navratri PujaVidhi)और नवरात्रि पूजा मुहूर्त (Navratri Puja 2023 Muhurat) के बारे में जानेंगे। शरद नवरात्रि आने वाली है। इसकी शुरुआत 26 सितंबर 2022 को होगी और यह 4 अक्टूबर 2022 तक रहेगी। नवरात्रि कब है, नवरात्रि पूजा का महत्व घर पर नवरात्रि पूजा के लिए माँ दुर्गा की एक सुंदर मूर्ति लाएँ (स्रोत: नवरात्रि मां दुर्गा के नौ अवतार नवदुर्गा को समर्पित है, जो अपने भक्तों को शक्ति और समृद्धि देती हैं। ऐसा माना जाता है कि जो कोई भी इन नौ शुभ दिनों के दौरान उपवास रखता है और देवी के नौ अवतारों की पूरी भक्ति से पूजा करता है, उसे माँ का आशीर्वाद मिलता है। मां दुर्गा उनकी सभी समस्याओं का समाधान करती हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। पूरे भारत में नवरात्रि पूजा कैसे मनाई जाती है? घर पर नवरात्रि पूरे भारत में अलग-अलग तरीकों से की जाती है (स्रोत: देश के अलग-अलग हिस्सों में नवरात्रि को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। उदाहरण के लिए, गुजरात में लोग डांडिया करके इस त्योहार को मनाते हैं। बंगाल में, सप्तमी से दशमी तक अंतिम चार दिनों के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, इसके दौरान पूजा अनुष्ठान किए जाते हैं और उत्सव का समापन दे...

Dussehra Date 2022 When Is Dussehra On October 4 Or 5 Note Down The Exact Date Auspicious Time And Method Of Worship

Dussehra Kab Hai 2022: नवरात्रि का बाद दशहरा मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, दशहरा का त्योहार हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. दशहरा (Dussehra 2022) पर्व को आयुधपूजा और विजय दशमी (Vijayadashmi 2022) के अन्य नाम से जानते हैं. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था. इस साल दशहरा की सही तिथि (Dussehra Exact Date) को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कुछ लोग इसकी तिथि 5 अक्टूबर को बता रहे हैं तो वहीं कुछ 4 अक्टूबर को दशहरा मनाने की बात कह रहे हैं. ऐसे में पंचांग के अनुसार जानते हैं कि आखिर दशहरा 4 या 5 अक्टूबर में से किस तिथि को मनना सबसे उचित और अच्छा रहेगा. हर साल दशहरा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. हिंदू पंचांग केअनुसार, इस बार दशमी तिथि 04 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट के बाद से शुरू हो रही है. वहीं दशमी तिथि 5 अक्टूबर, 2022 को दोपहर 12 बजे तक रहने वाली है. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार दशहरा 05 अक्टूबर, को ही मनाया जाएगा. दशहरा 2022 शुभ योग | Dussehra 2022 Shubh Yog • विजय मुहूर्त- 5 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट तक • दूर्मुहूर्त- 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक • अमृत काल- 05 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 33 मिनट से दोपहर 1 बजकर 02 मिनट तक दशहरा 2022 पूजा विधि | Dussehra 2022 Puja Vidhi • दशहरा के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्यकर्म से निवृत्त होकर स्नान करें. • इसके बाद गेहूं या चूने से दशहरा की प्रतिमा बनाएं. • गाय के गोबर से 9 गोले (कांडे) बनाएं. • गोबर स...