करवा चौथ 2022 date

  1. Karwa Chauth 2022: कब मनेगा करवा चौथ? ये है सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
  2. Karwa Chauth 2022: कब है करवा चौथ? क्या है पूजा विधि और कथा?
  3. Karwa Chauth 2022 Date: Tithi, Time, Significant, Importance, Shubh Muhurat, Pujan Vidhi And Samagri
  4. करवा चौथ 2022 व्रत पूजन व चाँद को अर्घ
  5. Karwa Chauth 2022 Date: करवा चौथ की तारीख को लेकर दूर करें भ्रम? यह है कंफर्म तारीख, शुभ मुहूर्त
  6. Karwa Chauth 2022 Date Time करवा चौथ इस समय होगा चंद्रोदय जानें शुभ मुहूर्त और शुभ योग


Download: करवा चौथ 2022 date
Size: 31.39 MB

Karwa Chauth 2022: कब मनेगा करवा चौथ? ये है सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth in 2022 Date and Time: इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्‍टूबर को रखा जाएगा. हालांकि करवा चौथ व्रत के लिए ड्रेस, ज्‍वैलरी आदि को लेकर महिलाएं काफी दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं. कई कपल्‍स इस मौके को खास बनाने के लिए एक-दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं. लिहाजा पत्‍नी अपने पति के लिए और पति अपनी पत्‍नी के लिए करवा चौथ के कई दिन पहले से ही अच्‍छे तोहफे तलाशना और ऑर्डर करना शुरू कर देते हैं. इस साल भी महिलाओं ने करवा चौथ के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. लिहाजा करवा चौथ व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय समय भी जान लें. करवा चौथ का निर्जला व्रत सूर्योदय के पहले से शुरू होता है और रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद समाप्‍त होता है. व्रती महिलाएं चंद्र देव के दर्शन करके अर्ध्‍य देकर व्रत खोलती हैं. इसलिए करवा चौथ व्रत में चंद्रोदय समय जानने को लेकर सभी में बड़ी उत्‍सुकता होती है. इस साल करवा चौथ व्रत की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 13 अक्‍टूबर की शाम 6 बजकर 1 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. वहीं इससे पहले अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक और अमृतकाल मुहूर्त शाम 4 बजकर 8 मिनट से शाम 5 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. वहीं करवा चौथ का चांद रात 8 बजकर 10 मिनट पर निकलेगा. ऐसे करें करवा चौथ की पूजा करवा चौथ का व्रत सूर्योदय के पहले शुरू हो जाता है. इस दिन व्रती महिलाएं सुबह 4 बजे उठकर स्‍नान करें और फिर सास द्वारा दी गई सरगी खाएं. इसके बाद निर्जला व्रत का संकल्प लें. शाम के समय शुभ मुहूर्त में करवा चौथ व्रत की पूजा करें. इसके लिए एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना करें. करवा रखें. फिर धूप, दीप,चन्दन,रोली और सिन्दूर से पूजन थाली सजा...

Karwa Chauth 2022: कब है करवा चौथ? क्या है पूजा विधि और कथा?

Karwa Chauth vrat 2022: परिवार की सुख-समृद्धि, संतान के उत्तम स्वास्थ्य और पति की लंबी आयु की कामना से महिलाएं 13 अक्टूबर 2022 गुरुवार को करवा चतुर्थी या करवा चौथ का व्रत रखेंगी। करवा चतुर्थी की रात्रि में वृषभ राशि का चंद्रमा अपने सबसे प्रिय नक्षत्र रोहिणी में रहेगा। इससे पति-पत्नी में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। चंद्रोदय रात्रि में 8 बजकर 28 मिनट पर होगा। यह समय उज्जैन के सूर्योदय के अनुसार है। अन्य जगहों के लिए स्थानीय सूर्योदय के अनुसार चंद्रोदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर आ सकता है। करवा चतुर्थी 13 अक्टूबर 2022 को चतुर्थी तिथि रात्रि में 3.10 बजे तक रहेगी। कृतिका नक्षत्र सायं 6.42 तक और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। सिद्धि योग दोपहर 1.53 तक पश्चात व्यतिपात योग रहेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में और सूर्य कन्या राशि में रहेगा। क्या है परंपरा करवा चतुर्थी को करक चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाकर, सोलह श्रृंगार करके पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। दोपहर में गणेशजी की पूजा करती हैं। सायंकाल में गणेशजी और करवा माता की पूजा करके चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर पूजा करती हैं और पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। एक समय इंद्रप्रस्थ नामक स्थान पर वेद शर्मा नामक ब्राह्मण अपनी पत्नी लीलावती के साथ निवास करता था। उसके सात पुत्र और वीरावती नाम की एक पुत्री थी। युवा होने पर वीरावती का विवाह कर दिया गया। जब कार्तिक कृष्ण चतुर्थी आई तो वीरावती ने अपनी भाभियों के साथ करवा चौथ का व्रत रखा, लेकिन भूख प्यास सह नहीं पाने के कारण चंद्रोदय से पूर्व ही वह मूर्छित हो गई। बहन की यह हालत भाइयों से देखी नहीं गई तो भाइयों ने ए...

Karwa Chauth 2022 Date: Tithi, Time, Significant, Importance, Shubh Muhurat, Pujan Vidhi And Samagri

Karwa Chauth 2022: अक्टूबर में इस दिन है करवा चौथ, पूजन सामग्री में इन चीजों की पड़ेगी जरूरत किचन में नहीं हैं तो अभी से कर लें स्टोर... Karwa Chauth 2022 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है. हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है. इस साल 13 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. Karwa Chauth 2022 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है. हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है. इस साल 13 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं. करवा चौथ व्रत कठिन व्रतों में से एक है. इस व्रत में पूरे दिन न कुछ खाया जाता ना ही पानी पीया जाता यानि निर्जला रखा जाता है. सूर्योदय से व्रत शुरू होता है और चंद्र दर्शन के बाद व्रत को खोला जाता है. मान्यता है कि करवा चौथ व्रत करने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है. यह भी पढ़ें • सिंदूर, बिंदी, हाथों में चूड़ा और रेड साड़ी पहने कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के साथ मनाया पहला करवा चौथ, फैंस बोले- जोड़ी सलामत रहे • बेहद खास अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने मनाया करवा चौथ, निक जोनस के नाम की मेहंदी लगाकर शेयर की फोटो • Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद, यहां जानिए अपने शहर में चंद्रोदय का सही समय करवा चौथ व्रत की पूजा में कई चीजों लगती हैं, जो ज्यादातर आपकी किचन में मौजूद हैं. चंदन, शहद, अगरबत्ती, पुष्प, कच्चा दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, मिठाई, गंगाजल, अक्षत (चावल), सिंदूर, मेहंदी, महावर, कंघा, बिंद...

करवा चौथ 2022 व्रत पूजन व चाँद को अर्घ

करवा चौथ Karva Chauth का व्रत और पूजन कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को किया जाता है। इसे करक चतुर्थी भी कहते है। करवा या करक मिट्टी के छोटे घड़े को कहते है जिसके द्वारा चाँद को अर्ध्य दिया जाता है। यह चौथ शरद पूर्णिमा के बाद आने वाली चौथ होती है। पंजाब , उत्तर प्रदेश , राजस्थान , हरियाणा , मध्य प्रदेश राज्यों का यह प्रमुख त्यौहार है। गुजरात , महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में यह दिन आश्विन महीने में पड़ता है। इसी समय खरीफ की फसल तैयार होने से इस त्यौहार की उमंग बढ़ जाती है। करवा चौथ महज एक व्रत नहीं है, बल्कि सूत्र है, विश्चास का कि पति पत्नी हमेशा साथ रहेंगे, आधार है जीने का कि उनका साथ कभी ना छूटे। इस वर्ष करवा चौथ की तारीख Karwa Chauth Date और पूजन का समय इस प्रकार है : Karva Chauth 2022 Date करवा चौथ की तारीख 13 अक्टूबर , गुरुवार Karva Chauth 2022 Pooja Shubh Muhurat करवा चौथ पूजन का शुभ समय शाम 5:54 से 7:03 बजे तक ( एक घंटा नौ मिनट ) करवा चौथ के दिन चाँद दिखने का समय Karwa chauth Ke Din Chand Nikalne Ka Time रात को 8 : 10 बजे यू ट्यूब पर करवा चौथ की सम्पूर्ण जानकारी लिए क्लिक करें – करवा चौथ के दिन क्या करते है – How To Celebrate Karwa Choth kaise manate he करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति के स्वास्थ्य और लम्बी उम्र की मंगल कामना में व्रत रखती है। इस व्रत की शुरुआत भोर होने के साथ ही हो जाती है। व्रत करने वाली महिला घर का कोई काम नहीं करती। कृपया ध्यान दें : किसी भी लाल अक्षर वाले शब्द पर क्लीक करके उस शब्द के बारे में विस्तार से जानिए। इस व्रत में सूर्योदय के पश्चात न कुछ खाया जाता है न पिया जाता है। यहाँ तक कि एक घूँट ( इसे भी जरूर पढ़ें : रात को चाँद दिखने...

Karwa Chauth 2022 Date: करवा चौथ की तारीख को लेकर दूर करें भ्रम? यह है कंफर्म तारीख, शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2022 Date: करवा चौथ की तारीख को लेकर दूर करें भ्रम? यह है कंफर्म तारीख, शुभ मुहूर्त-पूजा विधि | Karwa Chauth vrat 2022 confirm Date in october know shubh muhurat puja vidhi | Hindi News Karwa Chauth 2022 Date: करवा चौथ की तारीख को लेकर दूर करें भ्रम? यह है कंफर्म तारीख, शुभ मुहूर्त-पूजा विधि Karwa Chauth 2022 Confirm Date: अखंड सौभाग्य पाने के लिए सुहागिनें करवा चौथ का व्रत रखती हैं. महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और देवी पार्वती से पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं. करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है. इस साल चतुर्थी तिथि 2 दिन 13 और 14 अक्‍टूबर को पड़ रही है. इस कारण करवा चौथ का व्रत रखने को लेकर लोगों में खासी संशय की स्थिति है कि करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा? या करवा चौथ व्रत रखने की सही तारीख क्‍या है? हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर की रात 1 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी और 14 अक्टूबर की तड़के सुबह 3 बजकर 8 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के नियमानुसार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को ही रखा जाना चाहिए. इसके अलावा इस वर्ष चतुर्थी तिथि में चंद्रोदयव्यापिनी मुहूर्त 13 अक्टूबर 2022 को ही बन रहा है. इस लिए भी करवा चौथ का व्रत इसी दिन रखना चाहिए. करवा चौथ व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 13 अक्‍टूबर की शाम 5 बजकर 54 मिनट से शाम 7 बजकर 9 मिनट तक करीब 1 घण्टा 15 मिनट तक रहेगा. साथ ही करवा चौथ व्रत का समय सुबह 6 बजकर 20 मिनट से रात 8 बजकर 9 मिनट तक करीब 13 घंटे 49 मिनट का रहेगा. साथ ही करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय 8 बजकर 9 मिनट का है. करवा च...

Karwa Chauth 2022 Date Time करवा चौथ इस समय होगा चंद्रोदय जानें शुभ मुहूर्त और शुभ योग

Karwa Chauth 2022 Date Time: करवा चौथ इस समय होगा चंद्रोदय, जानें शुभ मुहूर्त और शुभ योग Karwa Chauth 2022 Date And Time करवा चौथ का व्रत महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शाम को चंद्रदेव को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। जानिए करवा चौथ की तिथि मुहूर्त और महत्व। नई दिल्ली, Karwa Chauth 2022:हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सुहागिन महिलाएं पवित्र करवा चौथ का व्रत रखती है। यह व्रत पति की लम्बी आयु और परिवार के कल्याण के लिए रखा जाता है। इस वर्ष करवा चौथ व्रत13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं चंद्रोदय तक निर्जला उपवास रखती हैं और फिर चन्द्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत तोड़ती हैं। पूजा का शुभ मुहूर्त - 13 अक्टूबर 2022 को शाम 06 बजकर 01 मिनट से लेकर रात 07 बजकर 15 मिनट तक। करवा चौथ पर चंद्रोदय समय - 13 अक्टूबर रात 08 बजकर 19 मिनट पर उपवास का समय- 13 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 26 मिनट से रात 8 बजकर 27 मिनट तक करवा चौथ 2022 का शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2022 Shubh Muhurat) अमृत काल मुहूर्त- शाम 04 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 50 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 21 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त- शाम 04 बजकर 17 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 05 बजकर 06 मिनट तक करवा चौथ 2022 पर बनने वाले योग इस साल करवा चौथ पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन रोहिणी और कृतिका नक्षत्र के साथ सिद्धि योग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में होगा। ऐसे में इस दिन पूजा अर्चना और व्रत रखने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होगी। रोहिणी नक्षत्र - 13 अक्टूबर शाम 06 बजकर 41 मिनट से 14 अक्टू...