करवा चौथ कब है 2022

  1. करवा चौथ व्रत कथा, महत्व, शुभ मुहूर्त
  2. करवा चौथ 2022: इस साल करवा चौथ पर बन रहा है बेहद ही शुभ मुहूर्त, जानिए तिथि और पूजन विधि
  3. Karwa Chauth 2022: 13 या 14 अक्टूबर, कब मनाया जाएगा करवा चौथ का त्योहार, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
  4. करवा चौथ 2022
  5. Karwa Chauth 2022 Date and Time: करवा चौथ तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और कथा पूरी जानकारी
  6. Karwa Chauth 2022 Kab hai
  7. 2022 में करवा चौथ कब है New Delhi, India में
  8. Karwa Chauth Kab Hai Karwa Chauth 2022 Chand Kab Niklega Panchang 13 October 2022 Know All Information This Festival


Download: करवा चौथ कब है 2022
Size: 25.42 MB

करवा चौथ व्रत कथा, महत्व, शुभ मुहूर्त

भारतीय हिन्दू स्त्रियों के लिये करवा चौथ का व्रत अखण्ड सुहाग को देने वाला माना जाता है। यह व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को किया जाता है। विवाहित स्त्रियाँ इस दिन अपने पति की दीर्घ आयु एवं स्वास्थ्य की मंगलकामना करके चन्द्रमा को अर्घ्य अर्पित कर व्रत को पूर्ण करती हैं। स्त्रियों में इस दिन के प्रति इतना अधिक श्रद्धाभाव होता है कि वे कई दिन पहले से ही इस व्रत की तैयारी प्रारम्भ कर देती हैं। करवा चौथ कब है ? करवा चौथ व्रत 2022 / Karwa Chauth Vrat 2022 Date – 13 October 2022 तिथि – कार्तिक कृष्ण चतुर्थी करवा चौथ का महत्व वास्तव में करवा चौथ का त्योहार भारतीय संस्कृति के उस पवित्र बंधन का प्रतीक है जो पति-पत्नी के बीच होता है। भारतीय संस्कृति में पति को परमेश्वर की संज्ञा दी गयी है। करवा चौथ पति और पत्नी दोनों के लिये नवप्रणय निवेदन और एक दूसरे के प्रति अपार प्रेम, त्याग एवं उत्सर्ग की चेतना लेकर आता है। इस दिन स्त्रियाँ पूर्ण सुहागिन का रूप धारण कर, वस्त्राभूषणों को पहनकर चन्द्रमा से अपने अखण्ड सुहाग की प्रार्थना करती हैं। स्त्रियाँ श्रृंगार करके ईश्वर के समक्ष दिन भर के व्रत के बाद यह प्रण भी लेती हैं कि वे मन, वचन एवं कर्म से पति के प्रति पूर्ण समर्पण की भावना रखेंगी। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चौथ को केवल चन्द्र देवता की ही पूजा नहीं होती, बल्कि शिव-पार्वती और कार्तिकेय को भी पूजा जाता है। शिव-पार्वती की पूजा का विधान इस हेतु किया जाता है कि जिस प्रकार शैलपुत्री पार्वती ने घोर तपस्या करके भगवान शंकर को प्राप्त कर अखण्ड सौभाग्य प्राप्त किया वैसा ही उन्हें भी मिले। वैसे भी गौरी पूजन का कुँवारी कन्याओं और विवाहिता स्त्रियों के लिये विशेष माहात्म्य है। इस संदर्भ में एक ...

करवा चौथ 2022: इस साल करवा चौथ पर बन रहा है बेहद ही शुभ मुहूर्त, जानिए तिथि और पूजन विधि

• • Faith Hindi • करवा चौथ 2022: इस साल करवा चौथ पर बन रहा है बेहद ही शुभ मुहूर्त, जानिए तिथि और पूजन विधि करवा चौथ 2022: इस साल करवा चौथ पर बन रहा है बेहद ही शुभ मुहूर्त, जानिए तिथि और पूजन विधि Karwa Chauth 2022: हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है. इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत कर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं. करवा चौथ 2022 इमेज Karwa Chauth 2022: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है. हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है और हर सुहागिन महिलाएं के लिए यह बेहद ही महत्वपूर्ण दिन होता है. ( Karwa Chauth Vrat 2022 Date) सावन समाप्त होते हैं महिलाएं कार्तिक मास शुरू होने का इंतजार करने लगती हैं क्योंकि इसी माह में करवा चौथ आता है. अगर आप भी करवा चैथ का इंतजार कर रहे हैं तो ( Karwa Chauth 2022 Shubh Muhurat) आइए जानते हैं इसकी तिथि और शुभ मुहूर्त. Also Read: • • • कब है करवा चौथ व्रत 2022 इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा. सबसे खास बात है कि इस दिन बेहद ही शुभ मुहूर्त बन रहा है और यदि इस मुहूर्त में पूजा की जाए तो व्रत का महत्व और लाभ बढ़ जाता है. इस बार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर, गुरुवार रात 1 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगी और 14 अक्टूकर को सुबह 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 14 अक्टूबर को ही करवा चैथ का व्रत किया जाएगा. पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 13 अक्टूबर की 5 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगा और 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 9 मिनट पर है. करवा चौथ पूजन विधि करवा चौथ क...

Karwa Chauth 2022: 13 या 14 अक्टूबर, कब मनाया जाएगा करवा चौथ का त्योहार, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

• • Faith Hindi • Karwa Chauth 2022 Date: 13 या 14 अक्टूबर, कब मनाया जाएगा करवा चौथ का त्योहार, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि Karwa Chauth 2022 Date: 13 या 14 अक्टूबर, कब मनाया जाएगा करवा चौथ का त्योहार, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत करती हैं. रात का चांद निकलने के बाद पूजा-अर्चना कर अपना व्रत खोलती हैं. करवा चौथ 2022 व्रत Karwa Chauth 2022: हिंदू धर्म में हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है और सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बेहद ही खास है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य ( Karwa Chauth 2022 Kab Hai) के लिए निर्जला व्रत करती हैं. इस व्रत में चंद्रमा का विशेष महत्व है क्योंकि व्रत का पारण च्रंदोदय के बाद ही किया जाता है. अगर आप भी करवा चौथ का इंतजार कर रहे हैं तो ( Karwa Chauth 2022 Pujan Vidhi) आइए जानते हैं 13 या 14 अक्टूबर में से कब है यह त्योहार? करवा चौथ का शुभ मुहूर्त कहा जाता है कि कोई भी पूजा यदि शुभ मुहूर्त में की जाए तो वह अधिक फलदायी होती है. इसलिए करवा चौथ के दिन भी शुभ मुहूर्त में पूजा करना शुभ होता है. 13 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन सुबह 11 बजकर 22 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक रहेगा और पूजा के लिए यह शुभ समय है. इसके अलावा शाम 4 बजकर 7 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 51 तक अमृत काल रहेगा. जो कि पूजा के लिए बेहद ही शुभ है. करवा चौथ पूजन विधि करवा चौथ के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र पहनें. इसके बाद मंदिर में जाकर पूजा करें और निर्जला व्रत का संकल्प करें. करवा चौथ प...

करवा चौथ 2022

विवाहित महिलाओं के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण दिन करवा चौथ 2022 माना जाता है, करवा चौथ एक ऐसा शुभ अवसर है जो प्यार और एकता के अटूट बंधन को संजोता है। इस दिन भगवान गणेश और सर्वोच्च भगवान शिव की पूजा अपने पति की लंबी उम्र, खुशी और समग्र कल्याण के लिए की जाती है। करवा चौथ के लिए रोमांचक उपहारों के साथ एक-दूसरे को सरप्राइज देकर इस त्योहारी सीजन में अपने साथी को अद्भुत और विशेष महसूस कराएं। भारतीय संस्कृति के सार और सुंदरता का सम्मान करते हुए, करवा चौथ एक उत्सव है जिसमें एक विशेष मुहूर्त पर पूजा करना और व्रत का पालन करना शामिल है। यहां एक गाइड है जो आपको करवा चौथ उत्सव और इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देगी। करवा चौथ 2022 कब मनाया जाता है? करवा चौथ जिसे “करक चतुर्थी” के नाम से भी जाना जाता है, कार्तिक महीने में मनाया जाता है। 13 अक्टूबर को मनाया जाता है, जो रविवार है, यह त्योहार शरद पूर्णिमा तिथि 13 अक्टूबर – 02:00 से शुरू होकर 14 अक्टूबर को 03:10 बजे समाप्त होती है। यह उपवास की अवधि सूर्योदय से पहले शुरू होती है और रात में महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन होने के बाद समाप्त होती है। करवा चौथ 2022 की अनिवार्यताएं करवा चौथ शिंगारा: इस दिन व्रत रखने वाली सभी विवाहित और अविवाहित महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। महिलाएं कीमती गहने भी पहनती हैं जिससे वे आकर्षक दिखती हैं और अपने पति को खास महसूस कराती हैं। विभिन्न रंगों में उपलब्ध विविड टैसल थ्रेडवर्क इयररिंग्स, मिनाकारी झुमकी इयररिंग्स आदि करवा चौथ के लिए परफेक्ट गिफ्ट हैं। सरगी की करवा चौथ थाली : कोई करवा चौथ की रस्म सरगी और बया के बिना पूरी नहीं होती| सर्गी मूल रूप से भोजन की एक प्लेट है, जिसमें विभिन्न प्रकार के खाने और स्वाद...

Karwa Chauth 2022 Date and Time: करवा चौथ तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और कथा पूरी जानकारी

करवा चौथ भारत में सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु और बेहतर स्वास्थ्य मनाया जाता है। करवा चौथ का चलन भारत के कई राज्यों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में है। केवल सुहागने ही नहीं बल्कि कुँवारी कन्या भी इस व्रत को रखती है। कई जगह ऐसी मान्यता है कि कुँवारी कन्या के व्रत रखने से भाई का स्वाथ्य बेहतर बना रहता है। यह हर साल मनाया जाने वाला त्योहार है। इस पोस्ट में आपको करवा चौथ के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी बताई गई है जैसे कि करवा चौथ कब है, करवा चौथ का महत्व, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, कथा और महत्व आदि। यह सभी भारतीय पंचांग के अनुसार है। करवा चौथ का महत्व क्या है (Karwa Chauth Importance in Hindi) करवा चौथ का व्रत का त्यौहार उत्तर भारत में सुहागिन महिला द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत रखती है और शाम को चांद के दर्शन करके व पूजा करने के बाद ही व्रत खोलती है। भारत में यह मान्यता है कि यदि कोई महिला करवा चौथ का व्रत रखती है तो इससे उसके पति की आयु लंबी रहती है और साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख बना रहता है। कार्तिक माह की चतुर्थी को मनाये जाने के कारण ही इसे करवा चौथ कहा जाता है। यह व्रत सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाता है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश जी और कार्तिकेय जी के साथ चंद्र देव की पूजा-अर्चना की जाती है। सुहागिनें छलनी में दीपक रखकर चांद देखकर पूजा करके फिर अपने पति को देखकर ही अपना व्रत खोलती है। करवा चौथ कब है (Karwa Chauth 2022 Date) भारतीय पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat 2022) 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। इस आर्टिकल में हम इस व्रत के...

Karwa Chauth 2022 Kab hai

Karwa Chauth 2022 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं। हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है। करवा चौथ व्रत को सभी व्रतों में कठिन माना जाता है। यह व्रत पूरे दिन निर्जला रखा जाता है। करवा चौथ व्रत में महिलाएं जल तक ग्रहण नहीं करती हैं। इसमें चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण किया जाता है। मान्यता है कि करवा चौथ व्रत करने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। इसे भी पढ़ें: 26 अक्टूबर तक का समय इन राशियों के लिए बेहद लाभकारी, होगा बंपर लाभ 2022 में करवा चौथ कब है? हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल यह तिथि 13 अक्टूबर को रात 1 बजकर 59 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 14 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। इस साल करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। करवा चौथ 2022 शुभ मुहूर्त- करवा चौथ पर अमृत काल शाम 04 बजकर 08 मिनट से शाम 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। इसे भी पढ़ें: वृषभ राशि में मंगल, 68 दिनों तक इन 7 राशि वालों की रहेगी मौज, होगा लाभ ही लाभ करवा चौथ व्रत में प्रयोग होने वाली सामग्री लिस्ट- चंदन, शहद, अगरबत्ती, पुष्प, कच्चा दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, मिठाई, गंगाजल, अक्षत (चावल), सिंदूर, मेहंदी, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन, दीपक, रुई, कपूर, गेहूं, शक्कर का बूरा, हल्दी, जल का लोटा, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, चलनी, ...

2022 में करवा चौथ कब है New Delhi, India में

आइए जानते हैं कि 2022 में करवा चौथ कब है व करवा चौथ 2022 की तारीख व मुहूर्त। करवा चौथ का त्यौहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित स्त्रियाँ अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती है। साथ ही अच्छे वर की कामना से अविवाहिता स्त्रियों के करवा चौथ व्रत रखने की भी परम्परा है। यह पर्व पूरे उत्तर भारत में ज़ोर-शोर से मनाया जाता है। करवा चौथ व्रत के नियम 1. यह व्रत सूर्योदय से पहले से शुरू कर चांद निकलने तक रखना चाहिए और चन्द्रमा के दर्शन के पश्चात ही इसको खोला जाता है। 2. शाम के समय चंद्रोदय से 1 घंटा पहले सम्पूर्ण शिव-परिवार (शिव जी, पार्वती जी, नंदी जी, गणेश जी और कार्तिकेय जी) की पूजा की जाती है। 3. पूजन के समय देव-प्रतिमा का मुख पश्चिम की तरफ़ होना चाहिए तथा स्त्री को पूर्व की तरफ़ मुख करके बैठना चाहिए। करवा चौथ कथा करवा चौथ व्रत कथा के अनुसार एक साहूकार के सात बेटे थे और करवा नाम की एक बेटी थी। एक बार करवा चौथ के दिन उनके घर में व्रत रखा गया। रात्रि को जब सब भोजन करने लगे तो करवा के भाइयों ने उससे भी भोजन करने का आग्रह किया। उसने यह कहकर मना कर दिया कि अभी चांद नहीं निकला है और वह चन्द्रमा को अर्घ्य देकर ही भोजन करेगी। अपनी सुबह से भूखी-प्यासी बहन की हालत भाइयों से नहीं देखी गयी। सबसे छोटा भाई एक दीपक दूर एक पीपल के पेड़ में प्रज्वलित कर आया और अपनी बहन से बोला - व्रत तोड़ लो; चांद निकल आया है। बहन को भाई की चतुराई समझ में नहीं आयी और उसने खाने का निवाला खा लिया। निवाला खाते ही उसे अपने पति की मृत्यु का समाचार मिला। शोकातुर होकर वह अपने पति के शव को लेकर एक वर्ष तक बैठी रही और उसके ऊपर उगने वाली घास को इकट्ठा करती रही। अगले साल कार्तिक कृष्ण चत...

Karwa Chauth Kab Hai Karwa Chauth 2022 Chand Kab Niklega Panchang 13 October 2022 Know All Information This Festival

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के पर्व में अब कुछ दिन ही शेष रह गए है. सुहागिन स्त्रियों में करवा चौथ के पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह और श्रृद्धा देखी जा रही है. ये पर्व बहुत ही विशेष माना गया है. आइए जानते हैं करवा चौथ से जुड़ी कुछ अहम बातें और जानकारियां- करवा चौथ है कैसा त्योहार है जो प्रत्येक सुहागिन स्त्री के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखता है और सभी व्रतों में सबसे ज्यादा ध्यान महिलाएं उसी पर देती हैं क्योंकि यह उनकी मांग के सिंदूर से संबंधित है. इसका तात्पर्य यह है कि यह व्रत उनके पति को दीर्घायु प्रदान करने वाला व्रत माना जाता है. करवा चौथ कब है? (Karwa Chauth 2022 Date) • इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा. • करवा चौथ 2022 पूजा मुहूर्त शाम के समय में 5:56 से शाम के 7:08 बजे तक रहने वाला है. करवा चौथ 2022 चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2022 Moon Rise TIme) जहां तक करवा चौथ के व्रत का समय है तो यह लगभग सुबह 6:21 से रात्रि के 8:08 तक रहेगा और करवा चौथ के दिन नई दिल्ली का चंद्रोदय समय 8:08 होगा और महिलाएं चंद्र देव को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलेंगी. करवा चौथ का व्रत हिंदू पंचांग के कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है. दक्षिणी भारत, गुजरात, महाराष्ट्र, आदि में जहां पर अमांत पंचांग का प्रयोग किया जाता है, वहां पर यह अश्विन मास में पड़ता है लेकिन यह सदैव एक ही दिन मनाया जाता है, केवल मास का अंतर स्थान - स्थान पर पूर्णिमान्त और अमांत के कारण होता है. करवा चौथ पर गणपति पूजा (Karva Chauth Ganesh Puja) इस दिन गणेश जी का प्रसिद्ध संकष्टी चतुर्थी व्रत भी होता है. इस दिन महिलाएं प्रथम पूज्य श्री महागणेश जी की पूजा के साथ भगवान शंकर जी, माता...