माघ गुप्त नवरात्रि 2023

  1. Magha Gupt Navratri 2023: सिद्धि योग में शुरू होगी माघ गुप्त नवरात्रि, नोट कर लें कलश स्थापना मुहूर्त!
  2. Gupt Navratri 2023
  3. Gupt Navratri 2023 Date and Timing: कब शुरू होंगे माघ गुप्त नवरात्रि, जानें डेट और शुभ मुहूर्त


Download: माघ गुप्त नवरात्रि 2023
Size: 5.44 MB

Magha Gupt Navratri 2023: सिद्धि योग में शुरू होगी माघ गुप्त नवरात्रि, नोट कर लें कलश स्थापना मुहूर्त!

शक्ति साधना के सबसे महत्वपूर्ण पर्व नवरात्रि को सनातन धर्म में पवित्र पर्व माना गया है। साल में कुल चार बार नवरात्रि आती हैं जिनमें से चैत्र और शारदीय नवरात्रि को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है, जबकि माघ और आषाढ़ माह में आने वाले नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। साल 2023 में पहली गुप्त नवरात्रि माघ महीने में आएगी। इस दौरान प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने से हर इच्छा पूरी होती है। माघ गुप्त नवरात्रि से संबंधित अन्य चीजों को जानने के लिए, करें विद्वान ज्योतिषियों से बात गुप्त नवरात्रि को गुप्त साधना और विद्याओं की सिद्धि के लिए अहम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में महाविद्या के 10 स्वरूपों का विधि-विधान से पूजन किया जाता है। साथ ही, इस नवरात्रि में मां दुर्गा के साथ-साथ तांत्रिक पूजा करने का भी विशेष महत्व है। वहीं इस बार माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत खास योग में हो रही है जिससे इस बार गुप्त नवरात्रि का महत्व और भी बढ़ गया है। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं एस्ट्रोसेज के इस ब्लॉग के माध्यम से नए साल 2023 में माघ गुप्त नवरात्रि की तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि, शुभ योग और भी बहुत कुछ। माघ गुप्त नवरात्रि 2023: तारीख और शुभ मुहूर्त माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत माघ शुक्ल प्रतिपदा से होती है और इसकी समाप्ति नवमी तिथि के दिन होती है। इस साल माघ शुक्ल की प्रतिपदा तिथि 22 जनवरी को और नवमी तिथि 30 जनवरी को पड़ रही है। प्रतिपदा तिथि का आरंभ: 22 जनवरी 2023 रविवार को सुबह 02 बजकर 25 मिनट से प्रतिपदा तिथि की समाप्ति: 22 जनवरी 2...

Gupt Navratri 2023

नई दिल्ली: इस साल आषाढ़ महीने की ‘गुप्त नवरात्रि’ 19 जून से आरंभ हो रही है, जो 28 जून तक रहेगी। ‘आषाढ़ गुप्त नवरात्रि’ में दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार ‘गुप्त नवरात्रि’ के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने से जातक की हर मनोकामना पूरी होती है। आइए जानें ‘आषाढ़ गुप्त नवरात्रि’ की घटस्थापना का मुहूर्त, पूजा विधि। इस दिन ब्रह्म बेला में उठकर सबसे पहले मां दुर्गा को प्रणाम करें। इसके बाद घर की साफ-सफाई और नित्य कर्मों से निवृत होकर गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। अब लाल रंग का नवीन वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात ‘ॐ पवित्राय नमः’ का मंत्रोच्चारण कर आचमन करें। इसके बाद व्रत संकल्प लें। अब मां का आह्वान निम्न मंत्र से करें-

gupt

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. सनातन धर्म में कोई भी पर्व और त्यौहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है तो वहीं साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. वैसे तो दो नवरात्रि का पर्व काफी ज्यादा प्रचलन में हैं एक तो शारदीय नवरात्र और दूसरा चैत्र नवरात्र लेकिन इसके अलावा भी दो गुप्त नवरात्रि मनाए जाते हैं. जिसमें से एक गुप्त नवरात्रि माघ माह में होता है तो दूसरा आषाढ़ माह में पड़ता है. आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत इस वर्ष 19 जून से प्रारंभ हो रही है. जिसका समापन 28 जून को होगा. धार्मिक मान्यता के मुताबिक गुप्त नवरात्र में 10 महाविद्याओं की पूजा अर्चना की जाती है तो दूसरी तरफ तंत्र-मंत्र सीखने वाले साधकों के लिए गुप्त नवरात्रि बेहद खास मानी जाती है. मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में मां जगत जननी जगदंबा के नौ रूपों की पूजा आराधना करने से समस्त मनोकामना पूर्ण होती है. इसके अलावा अगर आप गुप्त नवरात्रि के दिन कुछ उपाय करते हैं तो समस्त समस्याओं का निवारण होता है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनती है. ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 जून को गुप्त नवरात्र की शुरुआत हो रही है. जिसका समापन 28 जून को होगा गुप्त नवरात्रि के दौरान लोग तमाम सिद्धियां प्राप्त करने के लिए नाना प्रकार के कार्य करते हैं तो वही मां लक्ष्मी और की कृपा पाने के लिए आप भी गुप्त नवरात्रि के दिन उपाय कर सकते हैं. करें यह उपाय -गुप्त नवरात्रि के दरमियान मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान भेंट करना चाहिए. -गुप्त नवरात्रि में प्रतिदिन लाल या पीले रंग के फूल को अर्पित करना चाहिए इसके अलावा मां जगदंबा के मंत्रों का जप करना चाहिए. -नवरा...

Gupt Navratri 2023 Date and Timing: कब शुरू होंगे माघ गुप्त नवरात्रि, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

• • Faith Hindi • Gupt Navratri 2023 Date and Timing: कब शुरू होंगे माघ गुप्त नवरात्रि, जानें डेट और शुभ मुहूर्त Gupt Navratri 2023 Date and Timing: कब शुरू होंगे माघ गुप्त नवरात्रि, जानें डेट और शुभ मुहूर्त Gupt Navratri 2023 Date and Timing: गुप्त नवरात्रि में भी मां दुर्गा की पूजा के साथ ही महाविद्या के 10 स्वरूपों का भी पूजन किया जाता है. Gupt Navratri 2023 Date and Timing: हिंदू धर्म में साल में कुल चार बार नवरात्रि आते हैं. जिनमें से चैत्र और शारदीय नवरात्रि को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. जबकि माघ और आषाढ़ माह में आने वाले नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं जो कि तांत्रिक पूजा से जुड़े हुए हैं. इस दौरान महाविद्या के 10 स्वरूपों का पूजन किया जाता है. गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के साथ-साथ तांत्रिक पूजा भी की जाती है. फिलहाल माघ का महीना चल रहा है और इस माह गुप्त नवरात्रि शुरू होने वाले है. आइए जानते हैं माघ गुप्त नवरात्रि किस दिन शुरू होंगे और नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त. Also Read: • • • गुप्त नवरात्रि 2023 डेट और शुभ मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरा​त्रि की शुरुआत होती है यह तिथि 22 जनवरी 2023 को रात 2 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगी. गुप्त नवरात्रि की शुरुआत भी घटस्थापना के साथ की जाती है. घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक रहेगा. गुप्त नवरात्रि का महत्व हिंदू धर्म में कुल चार बार नवरात्रि का त्योहार आता है. जिनमें से चैत्र और शारदीय नवरात्रि को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. वहीं गुप्त नवरात्रि का भी उतना ही महत्व है लेकिन इन्हें कुछ ही लोग मनाते हैं. क्योंक...