National news in hindi today

  1. Boyfriend strangled his girlfriend to death had spent live


Download: National news in hindi today
Size: 77.24 MB

Boyfriend strangled his girlfriend to death had spent live

लिव-इन पार्टनर की हत्या करने का एक और मामले सामने आया है। मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना से पहले बेंगलुरु में सोमवार को एक 23 साल की एक लड़की की उसके 27साल के पूर्व लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी है। इस दिल दहला देने वाली घटना का पता मंगलवार को तब चला जब उसकी रूममेट वापस घर लौटी। हैदराबाद की रहने वाली आकांक्षा बेंगलुरु में एक प्राइवेट फर्म में काम करती थी। संदिग्ध की पहचान दिल्ली के मूल निवासी अर्पित के रूप में हुई है। वह टेक कंपनी बायजू के साथ काम करता है। बेंगलुरु में जीवन भीमा नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अभी तक अर्पित को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस के एक सूत्र का कहना है कि आकांक्षा और अर्पित चार साल पहले बायजूज में मिले थे। दोनों साथ रह रहे थे, लेकिन बाद में रिश्ते में खटास आ गई। हालांकि वे अब साथ नहीं रह रहे थे, लेकिन अर्पित बेंगलुरू में आकांक्षा से मिलने जाता था। सोमवार को अर्पित जब बेंगलुरु आया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद कथित तौर पर उसने आकांक्षा का गला घोंट दिया। इस मर्डर को आत्महत्या का शक्ल देने की कोशिश में अर्पित ने उसके शव को छत के पंखे से लटकाने की कोशिश किया। हालांकि, वह इसमें सफल नहीं हो सका। बाद में वह शव को फर्श पर ही छोड़ दिया। अपार्टमेंट का दरवाजा बंद कर वह मौके से फरार हो गया।