सनावद

  1. आज का सोयाबीन मंडी रेट (14 जनवरी 2023 के अनुसार); सनावद मंडी में रहा 5200 अधिकतम रेट
  2. चुनाव के नजदीक सनावद बायपास तक बनेगा फोरलेन; अप्रैल में खंडवा से मेमू ट्रेन
  3. SDM, तहसीलदार और कृषि विभाग मूंग उपार्जन में रकबे का करेंगे सत्यापन
  4. देशी जुगाड़ से 11 महीने में 7 हजार रुपए की लागत से तैयार कर दिया रोबोट
  5. सनावद काे हराकर बड़वाह ने जीती क्रिकेट व कबड्डी स्पर्धा


Download: सनावद
Size: 11.72 MB

आज का सोयाबीन मंडी रेट (14 जनवरी 2023 के अनुसार); सनावद मंडी में रहा 5200 अधिकतम रेट

14 जनवरी 2023, नई दिल्ली: आज का सोयाबीन मंडी रेट (14 जनवरी 2023 के अनुसार); सनावद मंडी में रहा5200 अधिकतम रेट– नीचे दी गई तालिका में पूरे भारत में सोयाबीन की मंडी दरें हैं। इसमें सोयाबीन की न्यूनतम, अधिकतम और मोडल दर का उल्लेख है | मध्य भारत में सबसे ज्यादा रेट मध्य प्रदेश की सनावद मंडी में था। अधिकतम रेट 5200/- रु./क्विं. था और मंडी में कुल 3.2 टन आवक थी। नीचे भारत की मंडियों की पूरी सूची और उसके साथ दरें दी गई हैं। देश की प्रमुख मंडियों में सोयाबीन के मंडी रेट और आवक (14 जनवरी 2023 के अनुसार) छत्तीसगढ़ मंडी आवक (टन में) न्यूनतम रेट (रु./क्विं.) अधिकतम रेट (रु./क्विं.) मोडल रेट (रु./क्विं.) गंडई 8.2 4300 5000 4500 कवर्धा 46.5 4850 5100 5014 खेरागढ़ 32.1 5000 5200 5100 कर्नाटक मंडी आवक (टन में) न्यूनतम रेट (रु./क्विं.) अधिकतम रेट (रु./क्विं.) मोडल रेट (रु./क्विं.) बीदर 80 5200 5476 5300 मध्य प्रदेश मंडी आवक (टन में) न्यूनतम रेट (रु./क्विं.) अधिकतम रेट (रु./क्विं.) मोडल रेट (रु./क्विं.) सनावद 3.2 3000 5200 5200 महाराष्ट्र मंडी आवक (टन में) न्यूनतम रेट (रु./क्विं.) अधिकतम रेट (रु./क्विं.) मोडल रेट (रु./क्विं.) अहमदपुर 90 5000 5440 5220 अमलनेर 2 4800 5165 5165 भोकरदन 4 5300 5400 5350 देवलगाँव राजा 1 5000 5200 5200 हिंगोली 30 5000 5438 5219 हिंगोली (कानेगांव नाका) 42 5150 5450 5300 लासलगांव(निफाड़) 30 3501 5485 5451 मुरीम 14 4800 5350 5075 नागपुर 115 4600 5460 5245 पैठण NR 5270 5270 5270 परतुर 1 5200 5421 5400 सेनगांव 41 4600 5300 5100 तुलजापुर 15 5200 5400 5300 वदूज 10 5500 5700 5600 वाशिम 300 4650 5750 5200 वाशिम(अंसिंग) 60 5150 5450 5350 आज का सोयाबीन मंडी रेट (14 जनवरी 202...

चुनाव के नजदीक सनावद बायपास तक बनेगा फोरलेन; अप्रैल में खंडवा से मेमू ट्रेन

आज से अंग्रेजी कैलेंडर के नये वर्ष 2023 की शुरुआत होने जा रही है। हर कोई नये वर्ष की शुरुआत में मांगलिक कार्य, वाहन खरीदी से लेकर गृह निर्माण या गृह प्रवेश आदि की उम्मीदें संजोए रखा है। लेकिन खंडवा समेत समूचे निमाड़ को उम्मीद है कि, इस साल विधानसभा चुनाव है तो इस साल केंद्र व राज्य सरकारें विकास की गंगा बहा देगी। सड़क, रेल जैसे बड़े प्रोजेक्ट की बात करें तो इंदौर रोड की गड्‌ढों से आंशिक मुक्ति मिलेगी। चुनाव के नजदीक छैगांवमाखन बायपास से सनावद बायपास तक फोरलेन बनकर तैयार हो जाएगा। एनएचएआई के अफसरों के मुताबिक, इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर धनगांव से बोरगांव बुजुर्ग तक के प्रोजेक्ट की डेडलाइन जुलाई 2023 है। लेकिन काम की गति काफी धीमी है। खासकर, देशगांव घाट के गहरीकरण में समय लगेगा, यहां चट्‌टानों को काटकर सड़क निकाली जा रही है। खुदाई तो पूरी हो चुकी है, लेकिन मलबा हटाने और समतलीकरण में समय लग सकता है। इसलिए यह प्रोजेक्ट अक्टूबर-नवंबर तक खींच लिया जाएगा। नवंबर में विधानसभा चुनाव भी है तो सरकार इस प्रोजेक्ट के मार्फत वोट बटोरने का प्रयास करेगी। धनगांव के बाद धनगांव से बलवाड़ा तक के प्राेजेक्ट का काम भी जारी है। बोदगांव के पास बने रेलवे ओवरब्रिज का मिलान सड़क से किया जा रहा है। यानी, अक्टूबर-नवंबर तक सनावद बायपास तक फोरलेन बन जाएगा। ये बायपास सीधे नर्मदा से बड़वाह शहर से बाहर निकलेगा। इस साल नर्मदा पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम पूरा नहीं होने से सनावद से बड़वाह तक बायपास का फायदा नहीं मिल पाएगा। इंदौर के लिए सनावद शहर में से होकर मोरटक्का ब्रिज पार करके बड़वाह होते ही जाना पड़ेगा।इस साल जनवरी-फरवरी माह से बलवाड़ा से तेजाजी नगर के हिस्से में भी काम चल रहा है। घाट सेक्शन पर टनल या सुरंगो को छोड़ ...

SDM, तहसीलदार और कृषि विभाग मूंग उपार्जन में रकबे का करेंगे सत्यापन

खरगोन कलेक्टोरेट सभागृह में सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने सख्त रवैया अपनाते हुए समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन के रकबे का सत्यापन कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जिले में सबसे अधिक रकबा सनावद क्षेत्र का है। जिले में 2623.02 हेक्टेयर रकबे में 1466 किसानों ने पंजीयन कराया है। उन्होंने चना खरीदी का उल्लेख करते हुए निर्देशित किया कि ऐसी स्थिति निर्मित न हो। इसके लिए एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग को वास्तविक रूप से सत्यापन कर ले। 7 हजार 755 रुपये के समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन होना है। साथ ही सत्यपन रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे। अगर कही गड़बड़ी हो रही है तो एसडीएम कार्रवाई करने के लिए सक्षम है। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी होंगे टीएल बैठक में कलेक्टर वर्मा ने उद्यानिकी उपसंचालक और सीएमओ बड़वाह की अनुपस्थिति को लेकर कहा कि बिना अनुमति कोई ही अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा बैठक में देरी से आने वाले अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया जाएगा। बिना अनुमति लेकर छुट्टी पर जाने पर पाबंदी के लिए पृथक से आदेश निकालने के निर्देश दिए है। टीएल बैठक से जो भी अधिकारी नदारद रहे हैं उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किए जाएंगे। जाति प्रमाण पत्र का कार्य भी निरंतर जारी रहेगा कलेक्टर वर्मा ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि खरगोन में सबसे अधिक प्रमाण पत्र बने हैं। फिर भी नव प्रवेशित बच्चों के लिए इसकी आवश्यकता होती है। इसलिए आगे भी इसी गति से प्रमाण पत्रों का कार्य जारी रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनसेवा अभियान में 3 लाख जाति प्रमाण पत्र बने है जबकि खरगोन अकेले ने 75 हजार जाति प्रमाण पत्र बनाए हैं। अब आगे बचे ह...

देशी जुगाड़ से 11 महीने में 7 हजार रुपए की लागत से तैयार कर दिया रोबोट

ग्राम बासवा में रहने वाले अमन कालरा मुख्य रूप से हरियाणा का रहने वाला है। कक्षा 8वीं तक पढ़े अमन ने बताया वर्ष 2010 में एक फिल्म आई थी रोबोट। इसके बाद वर्ष 2018 में फिल्म 2.0 देखकर रोबोट बनाने की इच्छा हुई। पिता ने सहयोग देकर रोबोट बनाने के लिए प्रेरित किया। सामग्री ऑनलाइन मंगवाई। इसमें आडरिनो, मोटर ड्राइवर, ब्लूटूथ मार्ड्यून, सर्वो मोटर एंड गेयर मोटर्स, वायर बैटरी व काटबोर्ड, प्लाईवुड व घर पर वेस्ट पड़ी सामग्री से 11 महीने में रोबोट तैयार किया। इस पूरे काम में करीब 7 हजार रुपए का खर्चा आया। यह रोबोट पूरी तरह से मोबाइल व उसके इंटरनेट से ऑपरेट होता है। मोबाइल से ही इसे कमांड दी जाती है। इसकी कोडिंग स्वयं अमन ने ही की है। यह रोबोट पूछे गए सवालों के जवाब भी देता है। वहीं मुंबई में रोबोटिक कंपनी के बारे में इंटरनेट से जानकारी मिली। इसके बाद अमन ने कंपनी के संतोष से फोन पर रोबोट बनाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने बालक की जिज्ञासा को देखते हुए कुछ टिप्स भी दिए। वहीं बनाए गए रोबोट में मेमोरी भी इंस्टाल की जा सकती है। फिलहाल यह मोबाइल के इंटरनेट व ब्लूटूथ से ऑपरेट होता है।

सनावद काे हराकर बड़वाह ने जीती क्रिकेट व कबड्डी स्पर्धा

गुरुवार को दर्शकों व अतिथियों से भरे महाविद्यालय मैदान पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2023 का समापन हुआ। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने जोहर दिखाए। क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बड़वाह की दक्ष इलेवन ने सनावद की टीम को हराया। सनावद टीम ने टॉस जीतकर बड़वाह को बेटिंग के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 10 ओवरों में बड़वाह ने 146 रनों का लक्ष्य दिया। मैच अंतिम ओवर तक चला। कड़े संघर्ष मुकाबले में सनावद की टीम हार गई। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में भी बड़वाह की नर्मदा वैली ने सनावद की टीम को हराया। कबड्डी में भी बड़वाह ने सनावद को पटखनी दी। सेमीफाइनल में सनावद को हराकर फाइनल में बड़वाह की महादेव डेवल पर्स ने शाहिद भगत सिंह स्पोर्ट क्लब बड़वाह को हराया। खंडवा महापौर अमृता यादव, विधायक सचिन बिरला, सीआईएसएफ असिस्टेंड कमांडेंट अक्षय उपाध्याय, इंदौर विश्वविद्यालय मेंबर अनंत पंवार, पूर्व विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी, मिस एमपी रनर अप मुस्कान सोनी, महिम ठाकुर, राजेश तिवारी, नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जितेंद्र सुराणा, चंद्रपाल सिंह तोमर, लक्ष्मण काग, राजेश पाल आदि मौजूद थे।