समाचार क्या है class 11

  1. जनसंचार माध्यम और लेखन ( अभिव्यक्ति और माध्यम )
  2. NCERT Solutions for Class 11 Hindi Core
  3. Abhivyakti aur madhyam for class 11 and 12 अभिव्यक्ति और माध्यम
  4. फीचर लेखन क्या है Feature lekhan in hindi for class 11 and 12
  5. NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 11 नमक का दारोगा
  6. CBSE Class 11 Hindi जनसंचार माध्यम
  7. jansanchar madhyam class 11 mcq
  8. Class 11 Hindi Abhivyakti Aur Madhyam NCERT Book Chapter Jansanchar Madhyam / जनसंचार माध्यम MCQ Question Answer


Download: समाचार क्या है class 11
Size: 20.31 MB

जनसंचार माध्यम और लेखन ( अभिव्यक्ति और माध्यम )

अभिव्यक्ति और माध्यम किताब के मुख्य विषय जनसंचार माध्यम के बारे में आज हम पढ़ेंगे। सबसे पहले हम संचार विषय का बारीकी से अध्ययन करेंगे। संचार व्यक्ति के जीवन को निरंतर सभ्य , शिक्षित बनाने का कार्य करता आया है। पूर्व समय में भी व्यक्ति संचार के विभिन्न माध्यमों का प्रयोग किया करते थे। आज संचार के अनेक नए आधुनिक माध्यम आ गए हैं , किंतु मोटे तौर पर समझे तो संचार भावना तथा अभिव्यक्ति के आदान प्रदान करने की प्रक्रिया को कहते हैं। संचार क्या है ? संचार ‘चर’ धातु से उत्पन्न हुआ है जिसका अर्थ है साथ साथ चलना अर्थात दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच सूचनाओं विचारों और भावनाओं के आदान-प्रदान को संचार कहते हैं। यह जीवन भर चलने वाली प्रक्रिया है , सभी जीव संचार करते हैं , परंतु मनुष्य बौद्धिक रूप से विकसित होने के कारण सर्वोत्तम संचार करता है। संचार माध्यमों के विकास में भौगोलिक दूरियां कम हो गई है , एक उंगली के स्पर्श से दूर बैठे अपनों से संचार कर सकते हैं। सूचनाओं विचारों और भावनाओं को मौखिक, लिखित अथवा दृश्य – श्रव्य माध्यमों के द्वारा सफलतापूर्वक एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाना ही संचार है। संचार एक प्रक्रिया है जिसमें सूचना देने वाले और पाने वाले दोनों की ही सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। एक के अभाव में भी यह संभव नहीं है , इस अर्थ में संचार अंतर क्रियात्मक (इंटरएक्टिव) प्रक्रिया है। संचार के विभिन्न तत्व ( जनसंचार माध्यम और लेखन ) संचार के विभिन्न तत्व • स्रोत – संचार प्रक्रिया को प्रारंभ करता है , व्यक्ति अपने संदेश या सूचना को अन्य तक पहुंचाना चाहता है वह स्रोत है। • कूटीकृत या एन कोडिंग – संदेश की भाषा का ज्ञान संचारकर्ता व प्राप्तकर्ता दोनों को ही होनी चाहिए। • संदेश – सफल स...

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Core

Contents • 1 NCERT Solutions for Class 11 Hindi Core – अपठित बोध- अपठित गद्यांश • 1.1 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 1 • 1.2 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 2 • 1.3 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 3 • 1.4 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 4 • 1.5 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 5 • 1.6 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 6 • 1.7 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 7 • 1.8 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 8 • 1.9 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 9 • 1.10 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 10 • 1.11 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 11 • 1.12 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 12 • 1.13 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 13 • 1.14 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 14 • 1.15 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 15 • 1.16 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 16 • 1.17 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 17 • 1.18 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 18 • 1.19 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 19 • 1.20 अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 20 • 1.21 स्वयं करें NCERT Solutions for Class 11 Hindi Core – अपठित बोध- अपठित गद्यांश निम्नलिखित गदयांश तथा उन पर आधारित प्रश्नोत्तर ध्यानपूर्वक पढ़िए- अपठित गद्यांश for Class 11 Hindi Example 1 1. हँसी भीतरी आनंद का बाहरी चिहन है। जीवन की सबसे प्यारी और उत्तम-से-उत्तम वस्तु एक बार हँस लेना तथा शरीर को अच्छा रखने की अच्छी-से-अच्छी दवा एक बार खिलखिला उठना है। पुराने लोग कह गए हैं कि हँसो और पेट फुलाओ। हँसी न जाने ...

Abhivyakti aur madhyam for class 11 and 12 अभिव्यक्ति और माध्यम

अभिव्यक्ति और माध्यम – यह पुस्तक कक्षा ग्यारहवीं अथवा 12वीं में सीबीएसई की ओर से लगाया गया है। छात्रों को हिंदी विषय में इस पुस्तक से ही समस्या आती है। अतः हमारी पुरजोर कोशिश रहेगी की अभिव्यक्ति माध्यम में पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों को हम यहां समाहित करें। Today you will learn abhivyakti aur madhyam for class 11 and 12 with questions and answers. अभिव्यक्ति और माध्यम कक्षा बारहवीं – Abhivyakti aur madhyam for class 12 प्रश्न – जनसंचार के कौन-कौन से लोकप्रिय माध्यम वर्तमान में प्रचलित हैं ? उत्तर – टेलीविजन एवं इंटरनेट लोकप्रिय माध्यम वर्तमान समय में उपलब्ध है। प्रश्न – समाचार लेखन के छ: ककार कौन कौन से हैं? उत्तर – समाचार लेखन के छ: प्रकार क्या , कौन , कहां , कब , क्यों , कैसे, है। प्रश्न – भारत का पहला छापाखाना कब और कहां खुला ? उत्तर – भारत में सर्वप्रथम गोवा में सन 1556 में पहला छापाखाना खुला। प्रारंभ में इसका प्रयोग मिशनरियों ने धर्म प्रचार की पुस्तके छापने के लिए किया था आज मुद्रण कंप्यूटर की सहायता से होता है। प्रश्न – हिंदी में प्रकाशित होने वाले मुख्य समाचार पत्रों के नाम लिखिए ? उत्तर – नवभारत टाइम्स , हिंदुस्तान , दैनिक जागरण , अमर उजाला , दैनिक भास्कर आदि प्रश्न – उल्टा पिरामिड शैली किसे कहते हैं ? उत्तर – समाचार लेखक की लोकप्रिय शैली को उल्टा पिरामिड शैली हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण तथ्य को सबसे पहले लिखा जाता है , उसके बाद घटते हुए क्रम में अन्य तथ्य को लिखा जाता है। जिस प्रकार नाटक में क्लाइमैक्स अंत में आता है , यहां ठीक उसके विपरीत होता है। समाचार लेखन में क्लाइमैक्स पहले ही आता है , उसके बाद विवरण शैली में समाचार लिखा जाता है। प्रश्न – नाटक के तत्व कौन कौन...

फीचर लेखन क्या है Feature lekhan in hindi for class 11 and 12

Table of Contents • • • • • • • • Feature lekhan in hindi with examples संचार अभिव्यक्ति का माध्यम है। आज मानव अपनी अभिव्यक्ति दूसरों तक पहुंचाने के लिए संचार माध्यमों का सहारा लेता है। संचार क्रांति ने आधुनिक युग में लोगों का कार्य सरल कर दिया है। आज एक व्यक्ति घर बैठे देश – विदेश का हाल आंखों – देखा देख सकता है। अर्थात किसी भी घटना से वह तत्काल जुड़ सकता है , और उसकी जानकारी ले सकता है। संचार के अनेक माध्यम है जैसे – मोबाइल , कंप्यूटर , इंटरनेट , डाक , पत्र – पत्रिका आदि। पत्र – पत्रिका जिसमें ज्ञान – विज्ञान , मनोरंजन , सिनेमा , राजनीति तथा अन्य प्रकार की जानकारी उपस्थित रहती है। इस लेखन में समाचार लेखन तथा फीचर लेखन का विशेष महत्व है। समाचार लेखन जहां लोगों को किसी घटना से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराता है। वही फीचर लेखन जानकारी के साथ – साथ रोचक तथ्य उपलब्ध कराना और मनोरंजन का भी कार्य करती है। जहां समाचार पत्र उल्टा पिरामिड शैली में लिखा जाता है। अर्थात समाचार शैली में आरंभ से पूरे घटना का विस्तार देते हुए सार की ओर अग्रेषित होता है। वही फीचर लेखन में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है , यह कहीं से भी कैसे भी आरंभ किया जा सकता है। फीचर लेखन किसी घटना का सजीव चित्रण होता है। अतः इस में पात्र की भूमिका अहम रहती है। वह फीचर लेखन में अग्रणी भूमिका निभाता है। सारी घटना उस पात्र के इर्द-गिर्द ही घूमती रहती है। पात्र , इस में सजीव होता है , चलाएमान होता है। Feature lekhan in hindi फीचर लेखन का मुख्य कार्य पात्रों के द्वारा घटना का प्रस्तुतीकरण है। इस की शैली आकर्षक होनी चाहिए ताकि एक पाठक इस कला से तन्मयता और एकाग्रता के साथ रुचि लेकर पढ़ सके। फीचर लेखन क्योंकि मनोरंजन के साथ-साथ सूचना औ...

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 11 नमक का दारोगा

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 11 नमक का दारोगा are part of NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 11 नमक का दारोगा पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास पाठ के साथ प्रश्न. 1. कहानी का कौन-सा पात्र आपको सर्वाधिक प्रभावित करता है और क्यों? उत्तर: हमें इस कहानी का पात्र वंशीधर सबसे अधिक प्रभावित करता है। वह ईमानदार, शिक्षित, कर्तव्यपरायण व धर्मनिष्ठ व्यक्ति है। उसके पिता उसे बेईमानी का पाठ पढ़ाते हैं, घर की दयनीय दशा का हवाला देते हैं, परंतु वह इन सबके विपरीत ईमानदारी का व्यवहार करता है। वह स्वाभिमानी है। अदालत में उसके खिलाफ गलत फैसला लिया गया, परंतु उसने स्वाभिमान नहीं खोया। उसकी नौकरी छीन ली गई। कहानी के अंत में उसे अपनी ईमानदारी का फल मिला। पंडित अलोपीदीन ने उसे अपनी सारी जायदाद का आजीवन मैनेजर बनाया। प्रश्न. 2. नमक का दारोगा’ कहानी में पंडित अलोपीदीन के व्यक्तित्व के कौन-से दो पहलू (पक्ष) उभरकर आते हैं? उत्तर: पं. अलोपीदीन अपने क्षेत्र के नामी-गिरामी सेठ थे। सभी लोग उनसे कर्ज लेते थे। उनको व्यक्तित्व एक शोषक-महाजन का सा था, पर उन्होंने सत्य-निष्ठा का भी मान किया। उनके व्यक्तित्व की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं – 1. लक्ष्मी उपासक –उन्हें धन पर अटूट विश्वास था। वे सही-गलत दोनों ही तरीकों से धन कमाते थे। नमक का व्यापार इसी की मिसाल है। साथ ही वे कठिन घड़ी में धन को ही अपना एकमात्र हथियार मानते थे। उन्हें विश्वास था कि इस लोक से उस लोक तक संसार का प्रत्येक काम लक्ष्मी जी की दया से संभव होता है। इसीलिए वंशीधर की धर्मनिष्ठा पर उन्होंने उछल-उछलकर वार किए थे। 2. ईमानदारी के कायल –धन के उपासक होते हुए भी उन्होंने वंशीधर की ईमानदारी का सम्मान किया। वे स्वयं उसके द्वा...

CBSE Class 11 Hindi जनसंचार माध्यम

CBSE Class 11 Hindi जनसंचार माध्यम परिभाषा और महत्त्व : संचार जीवन की निशानी है। मनुष्य जब तक जीवित है, वह संचार करता रहता है। यहाँ तक कि एक बच्चा भी संचार के बिना नहीं रह सकता। वह रोकर या चिल्लाकर अपनी माँ का ध्यान अपनी ओर खींचता है। एक तरह से संचार खत्म होने का अर्थ है-मृत्यु। वैसे तो प्रकृति में सभी जीव संचार करते हैं लेकिन मनुष्य की संचार करने की क्षमता और कौशल सबसे बेहतर है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और उसे सामाजिक प्राणी के रूप में विकसित करने में उसकी संचार क्षमता की सबसे बड़ी भूमिका रही है।। परिवार और समाज में एक व्यक्ति के रूप में हम अन्य लोगों में संचार के ज़रिये ही संबंध स्थापित करते हैं और रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी करते हैं। संचार ही हमें एक-दूसरे से जोड़ता है। सभ्यता के विकास की कहानी संचार और उसके साधनों के विकास की कहानी है। मनुष्य ने चाहे भाषा का विकास किया हो या लिपि का या फिर छपाई का, इसके पीछे मूल इच्छा संदेशों के आदान-प्रदान की ही थी। दरअसल, संदेशों के आदान-प्रदान में लगने वाले समय और दूरी को पाटने के लिए ही मनुष्य ने संचार के माध्यमों की खोज की। संचार और जनसंचार के विभिन्न माध्यमों-टेलीफ़ोन, इंटरनेट, फ़ैक्स, समाचारपत्र, रेडियो, टेलीविज़न और सिनेमा आदि के ज़रिये मनुष्य संदेशों के आदान-प्रदान में एक-दूसरे के बीच की दूरी और समय को लगातार कम से कम करने की कोशिश कर रहा है। यही कारण है कि आज संचार माध्यमों के विकास के साथ न सिर्फ भौगोलिक दूरियाँ कम हो रही हैं बल्कि सांस्कृतिक और मानसिक रूप से भी हम एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। यही कारण है कि आज दुनिया एक गाँव में बदल गई है। दुनिया के किसी भी कोने में कोई घटना हो, जनसंचार माध्यमों के ज़रिये कुछ ही मिनटों मे...

jansanchar madhyam class 11 mcq

1. भारत का पहला समाचार वाचक किसे माना जाता है? A. वेदों को B. देवर्षि नारद को C. उपनिषदों को D. मनु को उत्तर: B. देवर्षि नारद को 2. धरती और देवलोक के बीच संवाद-सेतु कौन थे- A. नारद B. इंद्र C. अग्निदेव D. वायुदेव उत्तर: A. नारद 3. महाभारत के युद्ध का विवरण सुनाया था- A. विजय ने B. संजय ने C. विदुर ने D. अश्वतथामा ने उत्तर: B. संजय ने 4. देवर्षि नारद का वाद्य यंत्र था A. सितार B. वीणा C. गिटार D. इकतारा उत्तर: B. वीणा 5. हमें जनसंचार के आधुनिक माध्यम प्राप्त हुए हैं A. पुर्तगालियों से B. फ्रांसीसियों से C. अंग्रेज़ों से D. डच लोगों से उत्तर: C. अंग्रेज़ों से 6. समाचार-पत्र, रेडियो, टेलीविज़न, इंटरनेट आदि प्राप्त हुए हैं A. उत्तर से B. पश्चिम से C. दक्षिण से D. पूर्व से उत्तर: B. पश्चिम से 7. मानव जीवन अब संभव नहीं है A. संचार के बिना B. सैर के बिना C. गप्पों के बिना D. पढ़ाई के बिना उत्तर: A. संचार के बिना 8. जनसंचार माध्यमों का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है A. पक्षियों पर B. पशुओं पर C. सभी प्राणियों पर D. लोगों पर उत्तर: D. लोगों पर 9. सबसे बेहतर संचार करने की क्षमता और कुशलता है A. पक्षियों की B. मनुष्य की C. पशुओं की D. इनमें से किसी की भी नहीं उत्तर: B. मनुष्य की 10. टेलीफ़ोन, इंटरनेट, फ़ैक्स, समाचार-पत्र, रेडियो, टेलीविज़न, सिनेमा आदि विभिन्न माध्यम हैं- A. संचार के B. जनसंचार के C. संचार और जनसंचार के D. इनमें से किसी के नहीं उत्तर: C. संचार और जनसंचार के 11. संचार माध्यमों के विकास के कारण कौन-सी दूरियाँ कम हो रही हैं? A. ऐतिहासिक B. वैज्ञानिक C. भौगोलिक D. राजनीतिक उत्तर: C. भौगोलिक 12. टेलीविजन पर देखे गए क्रिकेट मैच को कहते हैं A. सीधा प्रसारण B. प्रत्यक...

Class 11 Hindi Abhivyakti Aur Madhyam NCERT Book Chapter Jansanchar Madhyam / जनसंचार माध्यम MCQ Question Answer

1. भारत का पहला समाचार वाचक किसे माना जाता है A. वेदों को B. देवर्षि नारद को C. उपनिषदों को D. मनु को ANSWER= B. देवर्षि नारद को Check Answer 2. धरती और देवलोक के बीच संवाद-सेतु कौन थे- A. नारद B. इंद्र C. अग्निदेव D. वायुदेव ANSWER= A. नारद Check Answer 3. महाभारत के युद्ध का विवरण सुनाया था- A. विजय ने B. संजय ने C. विदुर ने D. अश्वतथामा ने ANSWER= B. संजय ने Check Answer 4. देवर्षि नारद का वाद्य यंत्र था A. सितार B. वीणा C. गिटार D. इकतारा ANSWER= B. वीणा Check Answer 5. हम जनसंचार के आधुनिक माध्यम प्राप्त हुए हैं A. पुर्तगालियों से B. फ्रांसीसियों से C. अंग्रेज़ों से D. डच लोगों से ANSWER= C. अंग्रेज़ों से Check Answer 6. समाचार-पत्र, रेडियो, टेलीविज़न, इंटरनेट आदि प्राप्त हुए हैं A. उत्तर से B. पश्चिम से C. दक्षिण से D. पूर्व से ANSWER= B. पश्चिम से Check Answer 7. मानव जीवन अब संभव नहीं है A. संचार के बिना B. सैर के बिना C. गप्पों के बिना D. पढ़ाई के बिना ANSWER= A. संचार के बिना Check Answer 8. जनसंचार माध्यमों का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है A. पक्षियों पर B. पशुओं पर C. सभी प्राणियों पर D. लोगों पर ANSWER= D. लोगों पर Check Answer 9. सबसे बेहतर संचार करने की क्षमता और कुशलता है A. पक्षियों की B. मनुष्य की C. पशुओं की D. इनमें से किसी की भी नहीं ANSWER= B. मनुष्य की Check Answer 10. टेलीफ़ोन, इंटरनेट, फ़ैक्स, समाचार-पत्र, रेडियो, टेलीविज़न, सिनेमा आदि विभिन्न माध्यम हैं- A. संचार के B. जनसंचार के C. संचार और जनसंचार के D. इनमें से किसी के नहीं ANSWER= C. संचार और जनसंचार के Check Answer 11. संचार माध्यमों के विकास के कारण कौन-सी दूरियाँ कम हो रही हैं? A. ...